- Hindi News »
- State »
- Cm Yogis Instructions Guruji Of Iim In Up Will Teach The Tricks Of Disaster Management To Additional District Magistrates
सीएम योगी का निर्देश, यूपी में IIM के गुरुजी अपर जिलाधिकारियों को सिखाएंगे आपदा प्रबंधन के गुर
- Written By: मनोज पांडे

लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश के सभी जिलों के अपर जिलाधिकारियों (एडीएम) को महामारी, बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि, वज्रपात जैसी आपदाओं से निपटने और इसके उचित प्रबंधन में निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है। यह शिविर तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के 25-25 एडीएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में जलवायु परिवर्तन, संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र के आईआईएम समेत विभिन्न प्रमुख संस्थानाें के एक्सपर्ट प्रशिक्षण देंगे। योगी सरकार पहले चरण में आईआईएम लखनऊ में 6 और 7 फरवरी को शिविर का आयोजन करने जा रही है, जिसमें 25 एडीएम प्रतिभाग करेंगे। शिविर को चार अलग-अलग सेशन में विभाजित किया गया है।
जलवायु परिवर्तन, संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन पर होगी चर्चा
अपर मुख्य सचिव (राजस्व) सुधीर गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपदाओं से होनी वाली जनहानि को न्यूनतम करने पर खास फोकस है। इसी का नतीजा है कि पिछले साढ़े 6 साल में प्रदेश में बाढ़ समेत अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानि को काफी कम किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता और आपदा के पहले ही अधिकारियों के अर्लट होने से यह संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरुप आपदाओं से निपटने और उसके उचित प्रबंधन के लिए प्रदेश के सभी जिलों के एडीएम का प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत आईआईएम लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जलवायु परिवर्तन और संवेदनशीलता, आपदा प्रबंधन, राहत लॉजिस्टिक्स, स्टेकहोल्डर प्रबंधन, डिजिटल पहल और डिजाइन थिंकिंग के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इससे अधिकारियों को जिला स्तर पर नीति, प्रबंधन और क्रियान्वयन तंत्र को समझने में मदद मिलेगी। आईआईएम लखनऊ के प्रोफेसर एस वेंकटरमैया ने बताया कि शिविर के जरिये अधिकारियों को जलवायु संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, चुनौतियों और जोखिमों की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों पर अन्याय रोकने सभी विभाग करें कार्रवाई, गोंदिया जिलाधीश नायर के निर्देश
वाचन प्रेरणा दिवस के अवसर पर ग्रंथ प्रदर्शनी का आयोजन, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
सार्वजनिक सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए ‘आपले सरकार पोर्टल’ का उपयोग करें : जिलाधिकारी
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश, वाशिम जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
आपदाओं को रोकने में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से रूबरू होंगे अधिकारी
प्रशिक्षण शिविर में एक्सपर्ट द्वारा अधिकारियों को नई प्रबंधन तकनीक, हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन में नये अवसरों की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश के वर्तमान जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिक्रिया को देखते हुए डिजाइन किया गया है। योगी सरकार का शिविर के जरिये प्रदेश में बढ़ती आपदाओं की घटनाओं को कम करने, प्रदेशवासियों को जागरुक करने के साथ जनहानि को न्यूनतम करने का उद्देश्य है। योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक नये युग की शुरुआत होगी। शिविर के पहले सत्र में आईआईएम लखनऊ के प्रोफेसर ऑफ स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट नीरज द्विवेदी, दूसरे सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के सीनियर अॉफिशियल्स, तीसरे सत्र में इंटेलेक्ट चेन्नई के सीईओ डॉ. अरुण जैन और चौथे सत्र में प्रसाद उन्नीकृष्णन और कोच्चि के जीटी भरत सम्मिलित होंगे। दूसरे दिन पहले सत्र में प्रसाद उन्नीकृष्णन और जीटी भरत, दूसरे तीसरे और चौथे सत्र में आईआईएम लखनऊ के प्रो. एस वेंकट शामिल होंगे।
Cm yogis instructions guruji of iim in up will teach the tricks of disaster management to additional district magistrates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोजे में गलती से पी लिया पानी? तो क्या अब रोजा जारी रख सकते हैं? यहां जानिए सटीक जवाब।
Feb 23, 2026 | 10:26 PMएनएससीआई डोम में अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि, अजित दादा के सपने को मिलकर पूरा करेंगे: फडणवीस
Feb 23, 2026 | 10:15 PMT20 World Cup में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Feb 23, 2026 | 10:11 PMNashik News: स्थायी समिति के सभापति पद पर मच्छिंद्र सानप की ताजपोशी तय? दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
Feb 23, 2026 | 10:02 PMअभिषेक शर्मा को ज्ञान देने चले थे आमिर, फैंस ने दिलाई ‘नो बॉल कांड’ की याद, फिर ठंडे पड़ गए तेवर, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 09:58 PMक्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं? मेथी के पानी से बाल धोने के ये 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप
Feb 23, 2026 | 09:55 PMबदलापुर में सत्तर से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त, नपा क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ नपा की कार्रवाई
Feb 23, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














