- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rr Vs Rcb Live Score In Hindi Rajasthan Royals Vs Royal Challengers Bengaluru Scorecard
IPL 2026 RR vs RCB Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, RCB को मिली पहली हार
RR vs RCB Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने RR vs RCB मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज कर लगातार चौथी जीत हासिल की। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की शानदार पारियों ने लक्ष्य आसानी से हासिल कराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रियान पराग और रजत पाटीदार
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने रजत पाटीदार की 63 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की शुरुआत तेज रही, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने नाबाद 80 रन बनाकर मैच खत्म किया। दोनों ने मजबूत साझेदारी कर लक्ष्य 18 ओवर में हासिल किया। आरसीबी को इस सीजन की पहली हार मिली। आरसीबी अंकतालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
11 Apr 2026 12:14 AM (IST)
11 Apr 2026 12:14 AM (IST)RR vs RCB Live Score Update: IPL में RR के लिए 200 से ज़्यादा रन का सफल चेज़
- 224 vs PBKS, शारजाह, 2020
- 224 vs KKR, कोलकाता, 2024
- 215 vs डेक्कन, हैदराबाद, 2008
- 210 vs GT, जयपुर, 2025
- 202 vs RCB, गुवाहाटी, 2026*
11 Apr 2026 12:13 AM (IST)
11 Apr 2026 12:13 AM (IST)RR vs RCB Live Score Update: IPL में सबसे ज़्यादा बार 200 से ज़्यादा रन का पीछा करने वाले टीम
- 9 - PBKS
- 6 - MI
- 5 - RR*
- 4 - SRH
- 4 - RCB
11 Apr 2026 12:12 AM (IST)
11 Apr 2026 12:12 AM (IST)RR vs RCB Live Score Update: ऐसा रहा मुकाबले का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने रजत पाटीदार की 63 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की शुरुआत तेज रही, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने नाबाद 80 रन बनाकर मैच खत्म किया। दोनों ने मजबूत साझेदारी कर लक्ष्य 18 ओवर में हासिल किया। आरसीबी को इस सीजन की पहली हार मिली।
11 Apr 2026 12:10 AM (IST)
11 Apr 2026 12:10 AM (IST)RR vs RCB Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 18 ओवर में जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने नाबाद 80, वैभव सूर्यवंशी ने 78, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 24 और जायसवाल ने 13 रनों की पारी खेली। बेंगलुरु के लिए हेजलवुड ने 2 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट चटकाए।
10 Apr 2026 11:37 PM (IST)
10 Apr 2026 11:37 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक
ध्रुव जुरेल ने 25 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इस दौरान जुरेल ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए। राजस्थान जीत के करीब पहुंच गई है।
10 Apr 2026 11:24 PM (IST)
10 Apr 2026 11:24 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: रियान पराग हुए आउट
रियान पराग 3 रन बनाकर आउट हो गए। 134 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। 5 रनों के अंदर 3 विकेट गंवा दिए।
10 Apr 2026 11:18 PM (IST)
10 Apr 2026 11:18 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: IPL में सबसे ज़्यादा पावरप्ले टोटल
- 125/0 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024
- 107/0 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
- 105/0 - KKR बनाम RCB, बेंगलुरु, 2017
- 100/2 - CSK बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014
- 97/1 - RR बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026*
- 94/1 - SRH बनाम RR, हैदराबाद, 2025
10 Apr 2026 11:17 PM (IST)
10 Apr 2026 11:17 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: IPL में सबसे ज़्यादा 20 बॉल से कम में 50 रन
- 4 - निकोलस पूरन
- 4 - अभिषेक शर्मा
- 3 - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क
- 3 - ट्रेविस हेड
3 - वैभव सूर्यवंशी*
10 Apr 2026 11:16 PM (IST)
10 Apr 2026 11:16 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: IPL में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
- 13 - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 14 - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
- 15 - यूसुफ पठान (KKR) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
- 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
- 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026*
10 Apr 2026 11:14 PM (IST)
10 Apr 2026 11:14 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: हेटमायर पहली गेंद पर लौटे पवेलियन
शिमरोन हेटमायर पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। क्रुणाल पांड्या ने दो गेंद पर बेंगलुरु को दो सफलता दिलाई। इस ओवर से बेंगलुरु ने वापसी कर ली है।
10 Apr 2026 11:13 PM (IST)
10 Apr 2026 11:13 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: वैभव सूर्यवंशी 78 रन बनाकर हुए आउट
वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान को दूसरा झटका लगा। वैभव 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका दिया।
10 Apr 2026 10:54 PM (IST)
10 Apr 2026 10:54 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह दूसरी बार है जब वैभव ने 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया।
10 Apr 2026 10:52 PM (IST)
10 Apr 2026 10:52 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन
यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान को पहला झटका लगा। 21 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। 13 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने पहली सफलता दिलाई।
10 Apr 2026 10:30 PM (IST)
10 Apr 2026 10:30 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु ने बनाया 201 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 32, देवदत्त पडिक्कल ने 14, रजत पाटीदार ने 63, टिम डेविड ने 13, रोमारियो शेपर्ड ने 22 और वेंकटेश अय्यर ने 29 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 2, जोफ्रा आर्चर ने 2 और रवि बिश्नोई ने 2 विकेट चटकाए।
10 Apr 2026 10:16 PM (IST)
10 Apr 2026 10:16 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: रजत पाटीदार लौटे पवेलियन
रजत पाटीदार 63 रन बनाकर आउट हो गए। 166 के स्कोर पर रजत पाटीदार आउट हो गए। संदीप शर्मा ने पाटीदार को आउट किया। संदीप शर्मा का 150वां विकेट है।
10 Apr 2026 10:02 PM (IST)
10 Apr 2026 10:02 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: रजत पाटीदार का अर्धशतक
बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर बेंगलुरु मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
10 Apr 2026 09:49 PM (IST)
10 Apr 2026 09:49 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु को लगा सातवां झटका
बेंगलुरु को सातवां झटका रोमारियो शेपर्ड के रूप में लगा। रोमारियो 11 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए। बेंगलुरु का सातवां विकेट 125 के स्कोर पर गिरा। रवींद्र जडेजा को इस मैच का पहला विकेट मिला।
10 Apr 2026 09:38 PM (IST)
10 Apr 2026 09:38 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: टिम डेविड भी लौटे पवेलियन
बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड 13 रन बनाकर आउट हो गए। 94 के स्कोर पर छठा झटका लगा। बृजेश शर्मा को एक और सफलता मिली है।
10 Apr 2026 09:27 PM (IST)
10 Apr 2026 09:27 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: जितेश शर्मा भी हुए आउट
जितेश शर्मा 76 के स्कोर पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश के रूप में बेंगलुरु को पांचवां झटका लगा। बृजेश शर्मा ने राजस्थान को पांचवीं सफलता दिलाई।
10 Apr 2026 09:16 PM (IST)
10 Apr 2026 09:16 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: क्रुणाल पांड्या लौटे पवेलियन
क्रुणाल पांड्या के रूप में बेंगलुरु को चौथा झटका लगा है। 62 के स्कोर पर पांड्या पवेलियन लौट गए। पांड्या 1 रन बनाकर आउट हो गए। रवि बिश्नोई ने अपना दूसरा विकेट लिया।
10 Apr 2026 09:09 PM (IST)
10 Apr 2026 09:09 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: विराट कोहली लौटे पवेलियन
विराट कोहली के रूप में बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा। विराट कोहली 32 रन बनाकर 58 के स्कोर पर आउट हो गए। रवि बिश्नोई ने यह सफलता दिलाई।
10 Apr 2026 09:03 PM (IST)
10 Apr 2026 09:03 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा दूसरा झटका
देवदत्त पडिक्कल के रूप में आरसीबी को दूसरा झटका लगा। 45 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। देवदत्त पडिक्कल 14 रन बनाकर आउट हो गए। आर्चर को इस मैच की दूसरी सफलता मिली।
10 Apr 2026 08:42 PM (IST)
10 Apr 2026 08:42 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: बेंगलुरु को लगा पहला झटका
बेंगलुरु को पहला झटका पहली ही गेंद पर लगा। फिल सॉल्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स को पहली गेंद पर सफलता दिलाई।
10 Apr 2026 08:31 PM (IST)
10 Apr 2026 08:31 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: बारिश के कारण मैच में देरी
मैच की पहली गेंद 8 बजकर 15 मिनट पर फेंकी जानी थी, लेकिन फिर से बारिश शुरू हो गई है। इसके चलते अब मैच देर से शुरू होगा।
10 Apr 2026 08:11 PM (IST)
10 Apr 2026 08:11 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड
10 Apr 2026 08:10 PM (IST)
10 Apr 2026 08:10 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा
10 Apr 2026 08:02 PM (IST)
10 Apr 2026 08:02 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रियान पराग ने इस टीम में एक बदलाव किया है। तुषार देशपांडे की जगह बृजेश को शामिल किया गया है।
10 Apr 2026 07:36 PM (IST)
10 Apr 2026 07:36 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: कुछ देर में होगा टॉस
गुवाहाटी में बारिश रूक गई है। अब कुछ देर में टॉस होगा। 8 बजे टॉस होगा। वहीं पहली गेंद 8.15 में फेंका जाएगा।
10 Apr 2026 07:03 PM (IST)
10 Apr 2026 07:03 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: बारिश के कारण टॉस में देरी
गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी होगी। वहां अभी भी बारिश हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि मुकाबले कितने ओवर का संभव हो पाएगा।
10 Apr 2026 06:52 PM (IST)
10 Apr 2026 06:52 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: मैच में बारिश होगी या नहीं?
मौसम विभाग के अनुसार, RR vs RCB मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
10 Apr 2026 06:50 PM (IST)
10 Apr 2026 06:50 PM (IST)RR vs RCB Live Score Update: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
IPL 2026 के 16वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यह मुकाबला बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजेय रही हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए आपस में भिड़ रही है।
Rr vs rcb live score in hindi rajasthan royals vs royal challengers bengaluru scorecard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
May 14, 2026 | 07:21 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन! तिलजला से हुई शुरुआत, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिया अल्टीमेटम, कहा- कोई बचेगा नहीं
May 14, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: पेट्रोल-डीजल नीति पर बहस तेज, जनता को ज्ञानोपदेश खुद आचरण नहीं
May 14, 2026 | 07:19 AMआज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव ने भावुक पोस्ट में दी जानकारी, समर्थकों से की ये बड़ी अपील
May 14, 2026 | 07:18 AMरोहित पवार की भविष्यवाणी से महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल, बोले- तटकरे-पटेल समेत कई नेता होंगे BJP में शामिल
May 14, 2026 | 07:10 AMनवभारत विशेष: नीट नौटंकी : सरकार जिम्मेदार, छात्रों से खिलवाड़, NTA की जबरदस्त विफलता
May 14, 2026 | 07:05 AMAshok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत
May 14, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














