- Hindi News »
- State »
- Cm Yogi Assured 200 People Of Solving Their Problems In Janata Darshan In Gorakhpur
जनता दर्शन में 200 लोगों को समस्या समाधान का CM योगी ने दिया भरोसा
- Written By: अनिल सिंह

- जनता की समस्याओं का करें संतुष्टि परक समाधान: सीएम योगी
- सीएम योगी:बिलकुल मत घबराइए, हम कराएंगे प्रभावी कार्रवाई
गोरखपुर: गोरखपुर (Gorakhpur) के गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन (Janata Darshan) में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आश्वस्त किया (Assured ) कि बिलकुल मत घबराइए, सरकार आपके साथ है। प्रभावी कार्रवाई करते हुए सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टि परक समाधान कराएं। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में बुधवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इलाज के लिए हर किसी को मिलेगी मदद
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भरोसे से बहुत संबल मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
Cm yogi assured 200 people of solving their problems in janata darshan in gorakhpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM‘जहां हैं वहीं रहें, अगले 48 घंटे घर से बाहर न निकलें’; ट्रंप की धमकी के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट
Apr 07, 2026 | 09:30 PM25 करोड़ की चोट! कैमरून ग्रीन के कारण KKR का बिगड़ा गणित, अब वर्कलोड मैनेजमेंट पर छिड़ी बहस
Apr 07, 2026 | 09:27 PMचुनाव के बीच बुरे फंसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, BJP ने दर्ज कराई FIR; क्या है पूरा मामला?
Apr 07, 2026 | 09:21 PMक्या ईरान पर परमाणु हमला होने वाला है? व्हाइट हाउस का बड़ा खुलासा, ट्रंप के इस बयान से दुनिया में बढ़ी टेंशन
Apr 07, 2026 | 09:06 PMमेट्रो, मोनो के साथ मुंबई में चलेगी पॉड टैक्सी, लास्टमाइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, सीएम ने किया भूमिपूजन
Apr 07, 2026 | 09:05 PMयूपी में 24,000 से ज्यादा शिक्षक भर्ती की तैयारी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
Apr 07, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














