- Hindi News »
- State »
- Ayodhya Dham Will Be Equipped With 200 Tpd Solid Waste Management Process
200 टीपीडी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रिया से लैस होगा अयोध्या धाम
- Written By: अनिल सिंह

- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी की स्थापना के जरिए अपशिष्ट निस्तारण को मिलेगी गति
- अयोध्या नगर निगम ने शुरू की प्रक्रिया, जीरो वेस्ट डिस्चार्ज पैटर्न के अनुरूप काम करेगा नया संयंत्र
- वेट वेस्ट प्रोसेसिंग, ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग व सैनिटरी लैंड फिल जैसी प्रक्रियाओं से अपशिष्ट निस्तारण में मिलेगी मदद
अयोध्या: अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी बनाने के विजन से कार्य कर रही योगी सरकार स्वच्छता के सभी मानकों को अयोध्या में लागू कर पुरातन वैभव युक्त नगरी की दशा-दिशा बदलने के लिए प्रयासरत हैं। इस क्रम में, अयोध्या में अपशिष्ट निस्तारण व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रियाओं के कुशल प्रबंधन की जो कार्यप्रणाली विस्तृत कार्ययोजना के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में स्वीकृत हुई थी उसे क्रियान्वित कर दिया गया है। अयोध्या नगर निगम द्वारा सीएम योगी की मंशा अनुरूप अयोध्या में 200 टन प्रति दिन (टीपीडी) कैपेसिटी युक्त सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में, अयोध्या नगर निगम द्वारा 7 वर्षों की अवधि के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी की स्थापना व संचालन एजेंसी व कॉन्ट्रैक्टर्स के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्य अवधि को प्रदर्शन के आधार पर 4 वर्षों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है तथा इसके अंतर्गत जीरो वेस्ट डिस्चार्ज पैटर्न के अनुरूप वेट वेस्ट प्रोसेसिंग, ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग व सैनिटरी लैंड फिल जैसी प्रक्रियाओं की पूर्ति के जरिए अपशिष्ट निस्तारण को पूर्ण किया जाएगा।
साइट के भीतर ही लैंडफिल की व्यवस्था को भी करना होगा पूरा
अयोध्या नगर निगम द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार, गीला कचरा और सूखा कचरा प्रसंस्करण दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था के साथ स्वच्छ भारत मिशन के मानकों का पालन करते हुए अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसमें साइट के भीतर एक सैनिटरी लैंडफिल स्थापित करना भी शामिल है। इस फैसिलिटी को अयोध्या के पिखरौली में स्थापित किया जाएगा तथा इसमें वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। इस फैसिलिटी की स्थापना को जीरो वेस्ट डिस्चार्ज प्रक्रिया के अनुरूप बनाया जाएगा तथा यहां अपशिष्ट निस्तारण के साथ ही रीसाइक्लिंग की भी प्रक्रिया पर जोर दिया जाएगा।
रीसाइकल्ड प्रोडक्ट्स व बाय प्रोडक्ट्स को लाया जाएगा कमर्शियल यूज में
रीसाइकल्ड वेस्ट प्रोडकट्स व बायप्रोडक्ट्स को विभिन्न प्रकार की सकारात्मक गतिविधियों में इस्तेमाल में लाने की प्रक्रिया की भी पूर्ति पर संयंत्र में जोर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत इन प्रोडक्ट्स व बाय प्रोडक्ट्स के कमर्शियल यूज व बिक्री के लिए मार्केट का निर्धारण कर आर्थिक लाभ के अवसरों की तलाश व विकास प्रक्रिया पर भी बल दिया जाएगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी होगा क्योंकि ऐसा करने से इन प्रोडक्ट्स व बाय प्रोडक्ट्स को 45 दिनों से अधिक समय तक साइट पर संग्रहीत करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे में, इन प्रोडक्ट्स व बाय प्रोडक्ट्स की बिक्री से उत्पन्न राजस्व कार्य प्राप्त करने वाली एजेंसी के पास ही आएगा तथा उसे राजस्व सृजन का विवरण व अन्य जानकारियां नियमित अंतराल पर अयोध्या नगर निगम के साथ साझा करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में घंटा गाड़ी चालकों की हड़ताल खत्म, विधायक सावरकर की मध्यस्थता से सुलझा विवाद
अमरावती का नया कीर्तिमान: 1,432 ग्राम पंचायतें बनीं ‘ओडीएफ प्लस’ मॉडल, स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊंचाई
अमरावती को स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सुकली कंपोस्ट डिपो का मनपा ने किया गहन निरीक्षण
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में संभाजीनगर का मॉडल आकर्षण का केंद्र, जी. श्रीकांत से मिले बीदर आयुक्त
Ayodhya dham will be equipped with 200 tpd solid waste management process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
Feb 24, 2026 | 04:57 PMकिसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना, Epstien File से लेकर अडानी का मुद्दा उठाया
Feb 24, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार ने पेश की 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांग, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को सबसे बड़ा आवंटन
Feb 24, 2026 | 04:54 PMक्रिकेट इतिहास में पहले बार मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ होगी टी20 और वनडे सीरीज, हुआ ऐलान
Feb 24, 2026 | 04:49 PMगोंदिया के 8,600 किसानों पर मंडराया संकट! आधार-बैंक डिटेल न होने से सरकारी योजनाओं और कर्ज माफी में फंसा पेंच
Feb 24, 2026 | 04:47 PMनागपुर के अस्पतालों पर हाई कोर्ट का हथौड़ा! अतिक्रमण किया तो देना होगा 4 गुना जुर्माना, लाइसेंस रद्द होने का ख
Feb 24, 2026 | 04:47 PMनोएडा के शिवालिक पार्क में फ्लावर शो के फूल तोड़ते दिखे लोग, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Feb 24, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














