Epstein File से लेकर अडानी तक...! किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना

Maha Chaupal In Bhopal: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। गांधी ने एक बार फिर "PM IS COMPROMISED" वाली बात दोहराई।
Maha Chaupal In Bhopal
Rahul Gandhi In Maha Chaupal ( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi Bhopal Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए नजर आए, लेकिन आज का माहौल काफी अलग था। संसद की जगह आज भोपाल में कथित 'Epstein Files', अडानी, और नरवणे की किताब का जिक्र सुनाई दिया। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे और इस कार्यक्रम को किसान महा चौपाल नाम दिया गया।

लोकसभा और नरवणे की किताब का किया जिक्र

राहुल गांधी ने किसान महा चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि "आपने लोकसभा में मेरा भाषण देखा होगा, हर साल सबसे पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है उसके बाद नेता विपक्ष का भाषण होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ मैने स्पीच शुरू की और मुझे बैठा दिया गया"। आगे राहुल गांधी ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि "मैने नरवणे की किताब की बात उठाई, उनकी किताब में चीन और भारत के तनाव के बारे में लिखा गया है"। इसके अलावा उन्होंने नरवणे की किताब का हवाला देते हुए एक बार फिर राजनाथ सिंह और अजीत डोवाल पर सवाल उठाए।

पीएम मोदी को चुनौती

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि "मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को, अगर दम है तो ये करके दिखाओ" साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "अडानी का केस और एपस्टीन की धमकी की वजह से यह डील कैंसल नहीं कर सकते"।

राहुल के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाषण दिया उनके भाषण की शुरूआत यह कह कर हुई कि "राहुल गांधी ने जो भी बोला वो एकदम सत्य है" इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का नारा 'जय जवान,जय किसान' लगाने के बाद, किसानों को लेकर कई बाते रखीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com