स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में संभाजीनगर का मॉडल आकर्षण का केंद्र, जी. श्रीकांत से मिले बीदर आयुक्त

Sambhajinagar Smart City: स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत बीदर महानगरपालिका प्रतिनिधिमंडल ने संभाजीनगर स्मार्ट सिटी का दौरा कर घंटागाड़ी रूट मैपिंग व कंट्रोल सिस्टम का अध्ययन किया।
Sambhajinagar's model in Swachh Bharat Mission 2.0 becomes a center of attraction; Bidar Commissioner meets G. Srikanth
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Swachh Bharat Mission: छत्रपति संभाजीनगर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत कर्नाटक राज्य के बीदर महानगरपालिका के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी कार्यालय का दौरा किया।

इस अवसर पर बीदर महानगरपालिका के आयुक्त मुकुल जैन आईएएस ने छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक जी। श्रीकांत से भेंट की। इस दौरान आयुक्त जी. श्रीकांत ने शहर में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक नियोजन और तकनीकी आधारित नगर प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

स्मार्ट सिटी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र जोगदंड ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। दौरे के दौरान बीदर प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से शहर में संचालित घंटा गाड़ियों की रूट मैपिंग व्यवस्था तथा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से की जा रही निगरानी प्रणाली में गहरी रुचि दिखाई।

घंटा गाड़ियों व कर वसूली प्रणाली की जानकारी

नागरिकों को अपने क्षेत्र की घंटा गाड़ी की स्थिति जानने के लिए विकसित किए गए मोबाइल एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली भी प्रतिनिधिमंडल को समझाई गई, स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल ने महानगरपालिका की आय बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही जल शुल्क और संपत्ति कर वसूली प्रणाली की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की, कर वसूली में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से पारदर्शिता और गति कैसे सुनिश्चित की जाती है।

इसका प्रस्तुतीकरण भी इस अवसर पर किया गया स्मार्ट सिटी परियोजना के प्रबंधक फैज अती और नौमान खान तथा मीडिया विश्लेषक अर्पिता शरद ने स्मार्ट सिटी के विभिन्न तकनीकी प्रॉजेक्ट्स की जानकारी दी, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के नगर समन्वयक चेतन चाष और किरण जाधव ने स्वछता अभियान के तहत जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों और संचालन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

इस अध्ययन दौरे के माध्यम से बीदर प्रतिनिधिमंडल ने यह जाना कि किस प्रकार तकनीक के माध्यम से नागरिक सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और कर वसूली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका द्वारा अपनाए गए मॉडल की सराहना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com