- Hindi News »
- State »
- Andhra Pradesh Assembly Passes A Resolution Caste Based Census Of Backward Classes
आंध्र प्रदेश विधानसभा में पिछड़े वर्गों की जाति आधारित जनगणना करने का केंद्र से अनुरोध प्रस्ताव पारित
- Written By: किर्तेश ढोबले

File- Photo
नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार आंध्र प्रदेश विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारत सरकार से पिछड़े वर्गों की जाति आधारित जनगणना करने का अनुरोध किया गया है।
Andhra Pradesh Assembly passes a resolution, requesting Govt of India to take up a caste-based census of backward classes pic.twitter.com/9sZTlIjFUR — ANI (@ANI) November 23, 2021
बता दें कि आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने तय किया था भारत सरकार से 2021 की आम जनगणना आयोजित करते समय ओबीसी की जाति जनगणना करने का अनुरोध किया जाएगा।
गौर हो कि इससे पहले तेलंगाना सरकार ने भी 8 अक्टूबर को राज्य विधानसभा में इसी तरह का एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें केंद्र से राष्ट्रीय जनगणना के हिस्से के रूप में ओबीसी की गणना करने का अनुरोध किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री एस वेणुगोपाल कृष्ण ने प्रस्ताव पेश किया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव में कहा गया, “भारत के संविधान में जिस न्यायपूर्ण और समतावादी समाज की कल्पना की गई है ऐसा समाज बनाने के लिए यह आवश्यक है कि कल्याणकारी कदम उठाने के लिए सभी पिछड़े समुदायों की गणना की जाए। सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के लाभ के लिए संविधान के विभिन्न प्रावधानों को लागू करने के वास्ते जातीयगणना की जानी चाहिए।”
मंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के शासन में 1931 में जातीय जनगणना की गई थी। उन्होंने कहा, “देश की जनसंख्या चार गुना से ज्यादा बढ़कर 130 करोड़ के आसपास हो चुकी है इसलिए अब चीजें पूरी तरह बदल गई हैं। जातीय जनगणना 90 साल तक नहीं होने से 1931 में प्राप्त आंकड़े ही अब भी इस्तेमाल किये जा रहे हैं और उन्हें वार्षिक तथा दशक में एक बार होने वाली वृद्धि के साथ प्रदर्शित किया जाता है। प्रदर्शित किये जाने वाले आंकड़ों पर निर्भर होना एक बिंदु के बाद उचित नहीं है।”
Andhra pradesh assembly passes a resolution caste based census of backward classes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर प्रशासन का बड़ा आदेश: बिना अनुमति महापुरुषों की मूर्ति लगाई तो तुरंत होगी FIR
Apr 11, 2026 | 03:33 PMVaruthini Ekadashi 2026: ‘वरूथिनी एकादशी’ की इस विधि से पूजा से मिलेगा कन्यादान और स्वर्णदान बराबर पुण्य
Apr 11, 2026 | 03:25 PMमोजतबा खामेनेई की हालत नाजुक! शरीर-चेहरे पर गहरे जख्म, अब इस्लामाबाद बैठक पर टिकी दुनिया की नजर
Apr 11, 2026 | 03:21 PMPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी सनराइजर्स हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 11, 2026 | 03:20 PMVijay की Jana Nayagan की लीक पर रजनीकांत का आया रिएक्शन, विजय देवरकोंडा बोले- मुझे बहुत गुस्सा आ रहा
Apr 11, 2026 | 03:08 PMCBI का ऑपरेशन थाईलैंड सफल, हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, बैंकॉक से दिल्ली लाया गया साहिल चौहान
Apr 11, 2026 | 03:06 PMनासिक कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर उद्धव गुट ने ‘सामना’ से BJP पर साधा निशाना, पूछा- ढोंगी बाबाओं पर चुप्पी क्यों?
Apr 11, 2026 | 03:01 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














