Vijay की Jana Nayagan की लीक पर रजनीकांत का आया रिएक्शन, विजय देवरकोंडा बोले- मुझे बहुत गुस्सा आ रहा

Jana Nayagan Storyline: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले लीक हो गई। विजय देवरकोंडा, रजनीकांत और कमल हासन ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Thalapathy Vijay Film Jana Nayagan Leak Kamal Haasan Rajinikanth
रजनीकांत और कमल हासन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thalapathy Vijay Film Jana Nayagan Leak: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नायकन रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। बड़े-बड़े सितारे इस मुद्दे पर खुलकर सामने आए हैं और पायरेसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘जन नायकन’ के लीक होने से उन्हें बेहद गुस्सा आया है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी फिल्म ‘डिअर कामरेड’ भी रिलीज के बाद लीक हो गई थी, जिससे फिल्म को बड़ा नुकसान हुआ था। विजय ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म का नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे जुड़े हर कलाकार और टेक्नीशियन के सपनों पर असर पड़ता है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विजय देवरकोंडा ने लीक के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और सख्त सजा देने की मांग की। उनका कहना है कि अगर ऐसे लोगों को नहीं रोका गया, तो यह सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने इसे सिस्टम की विफलता बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं और अब समय आ गया है कि ठोस कदम उठाए जाएं।

रजनीकांत ने जताया दुख

साउथ के दिग्गज स्टार रजनीकांत ने भी इस मामले पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ‘जन नायकन’ का लीक होना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। रजनीकांत ने फिल्म एसोसिएशन और सरकार से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

कमल हासन ने बताया सिस्टम फेलियर

कमल हासन ने इस घटना को ‘सिस्टेमेटिक फेलियर’ करार दिया। उनका कहना है कि फिल्म के सर्टिफिकेशन में देरी और कानूनी प्रक्रिया की जटिलता पायरेसी को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि जब दर्शकों को फिल्म तक सही समय पर पहुंच नहीं मिलती, तो अवैध माध्यम अपनी जगह बना लेते हैं। फिल्म लीक होना केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और निवेश पर भी सवाल खड़े कर देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com