- Hindi News »
- State »
- 5 90 Lakh Devotees Reached Kashi Vishwanath Temple On New Year 2024
5.90 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर पर की सुखी-समृद्ध जीवन की कामना
- Written By: अनिल सिंह

- 2023 में साल के पहले दिन 5 लाख भक्तों ने विशेश्वर के दरबार में लगाई थी हाजिरी
- योगी सरकार के प्रयास से धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनती जा रही धर्म की नगरी काशी
- नव्य,भव्य और दिव्य विश्वनाथ धाम में साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी जबरदस्त भीड़
वाराणसी: धर्म की नगरी काशी धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनती जा रही है। नव्य,भव्य और दिव्य विश्वनाथ धाम में साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मंगला आरती के बाद कपाट खुलने के साथ ही हर हर महादेव के उद्घोष के साथ दर्शन का क्रम जारी हुआ, जो देर रात कपाट बंद होने तक चलता रहा है। साल के पहले ही दिन बाबा के धाम में 5.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। वहीं पिछले साल 2023 में साल के पहले दिन 5 लाख भक्त विशेश्वर के दरबार पहुंचे थे। मंदिरों के अलावा घाटों पर भी सैलानियों का हुजूम देखने को मिला। नए साल पर पर्यटकों की भीड़ के अनुमान के मुताबिक योगी सरकार के निर्देश पर भक्तों के सुगम दर्शन और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए थे।
सुबह 9 बजे तक 2.50 लाख श्रद्धालु कर लिए थे दर्शन
नए वर्ष में भगवान शिव का आशीष पाने के लिए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया। आंग्ल नववर्ष के पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम में पर्यटकों की कतार लगी रही। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि 2024 वर्ष के पहले दिन 5 लाख 90 हज़ार (शाम 5 बजे तक) श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी लगाए है। सुबह 9 बजे तक 2.50 लाख और दोपहर दो बजे तक 4.60 लाख लोग बाबा के दर्शन पा चुके थे। अनुमान है बाबा के कपाट बंद होने तक 8 लाख श्रद्धालु दर्शन कर लेंगे। जो अपने आप रिकॉर्ड होगा, उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में भक्तों की बड़ी संख्या के आने का अनुमान पहले से था। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई समस्या न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन पहले से मुस्तैद था।
नमो घाट पर पर्यटकों की भारी भीड़
सुबह-ए-बनारस से दिन की शुरुआत करते हुए पर्यटकों ने नौका विहार व घाटों का आनंद लिया। पर्यटन का नया केंद्र बना नमो घाट पर भी कॉफई भीड़ रही। काशी के विकास की गाथा सुन पर्यटक की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा लाभ वाराणसी और आसपास के लोगों के व्यापार को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
छोटी उम्र-बड़ी उपलब्धि, देवव्रत महेश रेखे ने 50 दिनों में ही पूरा किया दंडक्रम पारायण, मोदी भी मुरीद
भारत की इन पवित्र जगहों पर करें पूर्वजों का श्राद्ध, पुण्य और मोक्ष की होगी प्राप्ति
मोक्ष की नगरी में बाढ़ का कहर, घाट डूबे तो छतों पर जल रहीं चिताएं, खतरे के निशान के ऊपर पहुंची गंगा
5 90 lakh devotees reached kashi vishwanath temple on new year 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कब है Tamil New Year पुथांडु 2026? यहां जानिए सही तारीख और इसका महत्व
Apr 11, 2026 | 08:06 PMइस्तीफे से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक; उल्लंघन पर सख्त एक्शन
Apr 11, 2026 | 08:00 PMपंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में हुई छक्कों की बरसात, IPL में बना नया रिकॉर्ड
Apr 11, 2026 | 07:58 PM‘होर्मुज पर कब्जे से ईरान अब पहले से ज्यादा मजबूत’, एक्सपर्ट ने बताया क्यों फेल होगा अमेरिकी सैन्य प्लान
Apr 11, 2026 | 07:56 PMकचरा घंटा गाड़ी का शुल्क अब संपत्ति कर में शामिल करने की साजिश, विरोधियों की निशुल्क सेवा की मांग खारिज
Apr 11, 2026 | 07:48 PMट्रंप का मीडिया पर तीखा हमला, कहा-ईरान की सैन्य शक्ति पूरी तरह तबाह; अब दुनिया को अमेरिकी तेल का सहारा
Apr 11, 2026 | 07:46 PMवाशिम जिले में भूकंप के हल्के झटके, प्रशासन ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
Apr 11, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














