आशुतोष शर्मा (फोटो सोर्स- @DelhiCapitals)
स्पोर्ट्स डेस्क: दिल्ली कैपिटल्स ने आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत आखिरकार रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स जीत दर्ज कर ही ली। इस मैच में लखनऊ ने टीम से दिल्ली मात्र 1 विकेट से हराया। दिल्ली की तरफ से इस जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे। उन्होंने अपनी इस मैच जिताऊ पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 ही छक्के लगाए। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने कुल 210 रन का टारगेट दिया था।
लखनऊ के द्वारा दिए गए 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उनके पहले तीन विकेट सिर्फ 7 रन गिर गए। इसके कुछ समय बाद दिल्ली का स्कोर 65 रन पर 5 विकेट था। लेकिन फिर आशुतोष शर्मा ने चमत्कारिक अंदाज में खेला। आशुतोष शर्मा के 5 छक्के और 5 चौकों की बदोलत दिल्ली की टीम जीत के नजदीक पहुंच गई। आखिरकार दिल्ली ने इस मैच में 1 विकेट रहते अपने नाम कर लिया।
वैसे लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2025 में खेली गई पारी के बाद आशुतोष किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। फिर भी उनके जीवन की बातें जानना जरूरी है। आशुतोष शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था। इस वक्त उनकी उम्र 26 साल है। वो रणजी ट्रॉफी में रेलवे की तरफ से खेलते हैं। आईपीएल में इससे पहले आशुतोष शर्मा पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। इससे पहले भी आईपीएल में आशुतोष कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स में शशांक सिंह के साथ मिलकर कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।
INJECTTTTT!!! 🔥🔥pic.twitter.com/vvrnPmiK2d
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 24, 2025
आईपीएल 2025 के पहले मैच में आशुतोष ने दिल्ली के लिए शानदार पारी खेली। जब दिल्ली की टीम का स्कोर 65-5 था, तब आशुतोष शर्मा और डेब्यूडेंट विपराज निगम ने दिल्ली को मैच में वापसी करवाई। इन दोनों के बीच 55 रन पार्नरशिप हुई, लेकिन फिर विपराज आउट हो गए। इसके बाद आशुतोष ने अके दम पर टीम को जीत के करीब ले गए। फिर भी लग रहा था कि दिल्ली के लिए जीत की हार आसान नहीं होने वाली है, लेकिन आशुतोष ने हार नहीं मानी और छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। आशुतोष शर्मा 31 गेंदों पर 66 रन बनाकर नाबाद लौटे।