ICC वनडे रैंकिंग में भारत का बोलबाला, टॉप-5 में जगह बनाने वाले तीन खिलाड़ी

ICC ODIs Ranking: आईसीसी ने वनडे क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें शुभमन गिल पहले, रोहित शर्मा दूसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
ICC वनडे रैंकिंग में भारत का बोलबाला, टॉप-5 में जगह बनाने वाले तीन खिलाड़ी
विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC ODIs Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग ने जारी कर दी है। आईसीसी ने वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत के दो खिलाड़ी शामिल है। पिछली बार आईसीसी ने वनडे रैंकिंग में बड़ी गलती कर दी थी। जिसके बाद अब ताजा रैंकिंग में सुधार की गई है। भारत के दो खिलाड़ी शीर्ष दो पर मौजूद हैं।

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं, जबकि विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। वहीं बाबर आजम इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। गिल (784 रेटिंग अंक) और रोहित (756) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आज़म (739) तीसरे स्थान पर हैं। कोहली के 736 अंक हैं।

भारत ने 6 महीना से नहीं खेला है कोई वनडे मैच

भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग 6 महीने से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। रोहित और कोहली दोनों ने आखिरी बार फरवरी 2025 में संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वनडे मैच खेला था जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियन बनाया था। रोहित और कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन ये दोनों वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं। वहीं बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में कुलदीप यादव 650 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं रवींद्र जडेजा 616 अंकों के साथ नौवें नंबर पर बने हुए हैं। उसके अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को हुआ फायदा

इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम किया।  ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैके में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में दो विकेट पर 431 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें उसके तीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरून ग्रीन (नाबाद 118) ने शतक जड़े।

इन तीनों को इस प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग में काफी फायदा मिला है। हेड एक पायदान के सुधार से 11वें स्थान पर, मार्श चार पायदान की छलांग के साथ 44वें स्थान पर और ग्रीन 40 पायदान की छलांग के साथ 78वें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी जोश इंग्लिस ने भी सूची में जगह बनाई है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 23 पायदान के सुधार के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है।

केशव महाराज को हुआ नुकसान

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज समाप्त होने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा 671 रेटिंग अंक के साथ साथी स्पिनर केशव महाराज के साथ शीर्ष पर आ गए हैं। सीरीज के अंतिम मैच में 57 रन देकर एक विकेट के प्रदर्शन के कारण महाराज की रैंकिंग में गिरावट आई और उनकी रेटिंग तीक्षणा के बराबर आ गई जबकि श्रीलंकाई स्पिनर पूरे सप्ताह मैदान पर नहीं खेला।

गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में सबसे बड़ी उछाल लुंगी एनगिडी ने लगाई जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में सर्वाधिक सात विकेट चटकाए और छह पायदान की छलांग से 28वें स्थान पर आ गए। ऑस्ट्रेलिया के सीन एबोट नौ पायदान के फायदे से 48वें स्थान पर और नाथन एलिस 21 पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com