-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Duleep Trophy 2025 All 6 Team Player List Know Their Captain And Other Details
दलीप ट्रॉफी की 6 टीमों का ऐलान, जानिए किसके हाथों में होगी किस टीम की कमान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Duleep Trophy team in 2025: 28 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी 2025 में छह जोनल टीमें भाग लेंगी। गिल की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

दलीप ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)
All 6 teams in Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। इस मुकाबले में कुल 6 टीमें शामिल हो रही है। इस बार दलीप ट्रॉफी पुराने फॉर्मेट में वापस लौट आया है। पिछली बार इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शामिल हुए थे, लेकिन इस बार से फिर घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही दिखेंगे।
दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 1960 में की गई थी। जिसके जरिए घरेलू क्रिकेटरों को बढ़ावा मिलता और बीसीसीआई इन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच तैयार करती है। इस बार 6 टीमों में 2 टीमें साउथ जोन और वेस्ट जोन की टीम सीधे सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी।
वहीं नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टरफाइनल मुकाबले से करेगी। इन 6 टीमों में एशिया कप के चयनित चार खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इसमें तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और शुभमन गिल शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
गिल नहीं होंगे इस टूर्नामेंट का हिस्सा
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 28 से 31 अगस्त तक बेंगलुरु में नॉर्थ जोन के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने वाले थे, लेकिन तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वो अब इस टूर्नामेंट से हट गए हैं। हालांकि, गिल की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, दलीप ट्रॉफी में ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास
कई स्टार खिलाड़ी दिखेंगे
श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर और रुतुराज गायकवाड़ वेस्ट क्षेत्र की टीम का हिस्सा हैं, जबकि कुलदीप यादव, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल और दीपक चाहर सेंट्रल जोन की टीम में शामिल होंगे। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को साउथ क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है और 100 से ज़्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके अभिमन्यु ईश्वरन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे।
ऐसी है सभी 6 टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
साउथ जोन की टीम : तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन, तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, नारायण जगदीशन, त्रिपुराना विजय, आर साई किशोर, तन्य त्यागराजन, विजयकुमार विशाक, निधीश एमडी, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजपनीत सिंह और स्नेहल कौथंकर।
ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधू जायसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप और मोहम्मद शमी।
वेस्ट जोन की टीम: शर्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आर्या देसाई, हार्विक देसाई, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवाले, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, धर्मंद्रसिंह जडेजा, तुषार देशपांडे और अर्जन नागवासवाला।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी की 6 टीमों का ऐलान, जानिए किसके हाथों में होगी किस टीम की कमान
नॉर्थ जोन की टीम: शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (कप्तान), आयुष बडोनी, यश धुल, अंकित कलसी, निशांत संधू, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, आकिब नबी और कन्हैया वधावन।
सेंट्रल जोन की टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान), रजत पाटीदार, आर्यन जुयाल, दानिश मालेवार, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुतार और खलील अहमद।
नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम: जोनाथन रोंगसेन (कप्तान), आकाश कुमार चौधरी, तेची डोरिया, युमनुम कर्णजीत, सेडेझाली रूपेरो, आशीष थापा, हेम बहादुर छेत्री, जेहू एंडरसन, अर्पित सुभाष भटेवरा, फिरोजम जोतिन सिंह, पालजोर तमांग, अंकुर मलिक, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, आर्यन बोरा और लामाबम अजय सिंह।
Duleep trophy 2025 all 6 team player list know their captain and other details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
न्यूट्रल जगह पर आएं… सरकार के प्रस्ताव पर CJP ने रखी शर्त, PM मोदी पर लगाया गुमराह करने का आरोप
Jul 23, 2026 | 06:50 PMयात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
Jul 23, 2026 | 06:41 PM‘जना नायकन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस
Jul 23, 2026 | 06:29 PMजंतर-मंतर के बाद अब पूरे देश में उतरेंगे कॉकरोच, CJP ने की कल देशभर में छात्र आंदोलन की अपील
Jul 23, 2026 | 06:29 PMआषाढ़ी वारी में विठ्ठलमय हुए CM फडणवीस, वारकरियों संग हुए मगन, 8 तस्वीरों में देखें भक्ति और श्रद्धा का सफर
Jul 23, 2026 | 06:28 PMस्कूल के सामने से गुजर रहे थे प्रदर्शनकारी, बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बढ़ाया हौसला; VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 06:27 PMविट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
Jul 23, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














