- Hindi News »
- Sports »
- Vaibhav Suryavanshi Sanjiv Goenka Sunil Gavaskar Reaction Ipl 2026
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
Vaibhav Sooryavanshi 93 Runs: संजीव गोयकना भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए। जयपुर में उनके प्रदर्शन ने विरोदी टीम के मालिक को भी प्रभावित कर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

वैभव सूर्यवंशी और LSG के मालिक संजीव गोयनका (फोटो-@DrSanjivGoenka)
Vaibhav Sooryavanshi meet Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कम उम्र में जिस आत्मविश्वास के साथ वह बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जयपुर में खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने ऐसी पारी खेली कि विरोधी टीम के मालिक तक उनके फैन हो गए।
लखनऊ के खिलाफ खेली तूफानी पारी
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में शुरुआत में वैभव थोड़ा संभलकर खेलते नजर आए। शुरुआती 12 गेंदों में उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले। दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल तेजी से रन बना रहे थे।
हालांकि एक बार सेट होने के बाद वैभव ने मैच का पूरा रंग बदल दिया। उन्होंने पहले आकाश सिंह के ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए और फिर मयंक यादव के एक ओवर में 29 रन बटोरकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद भी आक्रामक अंदाज जारी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
संजीव गोयनका ने की खुलकर तारीफ
मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका ने वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। तस्वीरों में वैभव को गोयनका के पैर छूते हुए भी देखा गया।
गोयनका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पूरी दुनिया ने आपकी प्रतिभा देखी है। देश को आपमें भविष्य नजर आता है। इतनी कम उम्र में ही इतनी बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर है और वो भी बेहद सक्षम कंधों पर। अपनी मासूमियत को बरकरार रखें, अपनी प्रतिभा को और निखारते रहें, और दुनिया आपके कदमों में होगी।” उन्होंने आगे लिखा, “वैभव, आपके लिए प्रार्थना, आशीर्वाद और प्यार।”
मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा- सुनील गावस्कर
वैभव और संजीव गोयनका की बातचीत देखकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। कमेंट्री के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा।”
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स इतनी जल्दी वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को रिलीज करने के बारे में शायद ही सोचे। जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने इस सीजन में किया है, उससे साफ है कि फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के बड़े स्टार के रूप में देख रही है।
Vaibhav suryavanshi sanjiv goenka sunil gavaskar reaction ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














