- Hindi News »
- Sports »
- Ndia U19 Vs Sri Lanka U19 Series 2026 Schedule
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
India will tour Sri Lanka: भारतीय युवा टीम जल्द श्रीलंका दौरे पर नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच होने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे।
- Written By: संजय बिष्ट

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
India Men’s U19 Tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे जल्द ही श्रीलंका दौरे पर नजर आने वाले हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत अंडर-19 टीम के आगामी दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे उन्हें विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा।
भारतीय टीम जून के आखिर में श्रीलंका पहुंचेगी। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि दौरे का समापन चार दिवसीय मुकाबलों के साथ किया जाएगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह दौरा कई युवा खिलाड़ियों के करियर के लिए बड़ा मंच साबित हो सकता है।
हंबनटोटा में होगी वनडे सीरीज
भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। दोनों टीमें यहां लगातार तीन मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम 30 जून को श्रीलंका पहुंचेगी, जिसके बाद खिलाड़ी तैयारी शुरू करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
भारत अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 4 जुलाई 2026: पहला वनडे, हंबनटोटा
- 6 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, हंबनटोटा
- 9 जुलाई 2026 – तीसरा वनडे, हंबनटोटा
2 चार दिवसीय मुकाबले का आयोजन
वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच लंबी फॉर्मेट की क्रिकेट भी खेली जाएगी। पहला चार दिवसीय मुकाबला गॉल में आयोजित होगा, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में खेला जाएगा। चयनकर्ता इन मुकाबलों के जरिए युवा खिलाड़ियों की तकनीक और धैर्य को परखना चाहेंगे।
चार दिवसीय मैचों का शेड्यूल
- 13 से 16 जुलाई 2026 – पहला चार दिवसीय मैच, गॉल
- 20 से 23 जुलाई 2026 – दूसरा चार दिवसीय मैच, कोलंबो
महिला अंडर-19 टीमों की भी होगी टक्कर
इसी दौरान भारत और श्रीलंका की महिला अंडर-19 टीमें भी व्हाइट-बॉल सीरीज में भिड़ेंगी। यह सीरीज भारत में आयोजित की जाएगी। मुकाबले चेन्नई और पुडुचेरी में खेले जाएंगे, जिसमें तीन टी20 और तीन वनडे मैच शामिल रहेंगे।
महिला अंडर-19 सीरीज का शेड्यूल
T20 सीरीज
- 22 जून 2026: पहला T20, चेन्नई
- 24 जून 2026: दूसरा T20, चेन्नई
- 27 जून 2026: तीसरा T20, चेन्नई
वनडे सीरीज
- 30 जून 2026: पहला वनडे, पुडुचेरी
- 3 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, पुडुचेरी
- 6 जुलाई 2026: तीसरा वनडे, पुडुचेरी
ये भी पढ़ें: ‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
भारत की युवा टीम हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आई थी। इसी साल फरवरी में भारत ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने खिताबी मुकाबले में 175 रन की यादगार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था।
Ndia u19 vs sri lanka u19 series 2026 schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














