-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Vice Captaincy Mohammad Kaif Reaction India Test Team
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Vice Captain of the Indian Test Cricket Team: पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि ऋषभ पंत टेस्ट टीम के उपकप्तान बने रहने के हकदार थे। उनके मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में पंत भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं।

ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Kaif on Rishabh Pant: भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा कि वह टेस्ट टीम के उपकप्तान बने रहने के पूरी तरह हकदार थे। कैफ के मुताबिक रेड-बॉल क्रिकेट में पंत भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में शामिल हैं और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसकी वजह से उनसे यह जिम्मेदारी छीनी जाए।
पिछले साल इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को रेड-बॉल कप्तान बनाए जाने के बाद, टेस्ट में पंत को भारत का उप-कप्तान बनाया जाना एक साफ संकेत माना गया था कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को भविष्य के लीडर के तौर पर पहचाना गया है।
पिछले साल हुए थे चोटिल
जब पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट से गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हो गए थे, तब भी ऋषभ पंत ने भारत की कप्तानी की थी। हालांकि, इस मुकाबले में भारत को 408 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। मेजबान टीम ने सीरीज को 0-2 से गंवा दिया आईपीएल 2026 में पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालते हुए 13 में से 9 मैच गंवाए। खुद पंत ने 28.60 की औसत के साथ 286 रन बनाए, जिसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पंत के स्थान पर केएल राहुल को यह उप-कप्तानी सौंप दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
पंत ने कुछ भी गलत नहीं किया- मोहम्मद कैफ
‘जियोहॉटस्टार’ पर कैफ ने कहा, “ऋषभ पंत ने कुछ भी गलत नहीं किया है। रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल क्रिकेट दो बिल्कुल अलग फॉर्मेट हैं। आप आईपीएल के आधार पर उनका आकलन कर रहे हैं, यह कह रहे हैं कि वह बतौर कप्तान अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, उनकी टीम हार रही है, और वह रन नहीं बना रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि टेस्ट में एक बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए ऋषभ पंत से बड़ा मैच-विनर कोई नहीं है।”
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर पंत का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, लेकिन कैफ का मानना है कि फॉर्मेट को आपस में मिलाकर फैसले लेना अजीत आगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के लिए सही नहीं है।
ये भी पढ़ें: एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
कैफ ने कहा, “समस्या यह है कि लोग फॉर्मेट को आपस में मिला देते हैं। आकिब नबी को मौका क्यों नहीं मिला? क्या इसलिए कि उन्होंने आईपीएल में विकेट नहीं लिए? ये दोनों पूरी तरह से अलग फॉर्मेट हैं। केएल राहुल 34 साल के हैं। एक तरफ, आप मोहम्मद शमी को यह कहकर नहीं चुनते कि उम्र उनके पक्ष में नहीं है और आप युवा खिलाड़ियों की तलाश में हैं। इसलिए, मैं चाहूंगा कि वे एक जैसे रहें। या तो फॉर्म के आधार पर चुनें, चाहे उम्र कुछ भी हो, और अगर आप रन बना रहे हैं या विकेट ले रहे हैं, तो आपको चुना जाना चाहिए। क्योंकि मुझे लगता है कि ऋषभ पंत उप-कप्तान के तौर पर बने रहने के हकदार थे।”
IANS इनपुट के साथ
Rishabh pant vice captaincy mohammad kaif reaction india test team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM














