- Hindi News »
- Sports »
- Us Open Anisimova Osaka Stun Gauff In Quarterfinals
US Open: ओसाका ने गॉफ को हराकर किया बड़ा उलटफेर, अनिसिमोवा क्वार्टर फाइनल में
यूएस ओपन में अमांडा अनिसिमोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीट्रिज हद्दाद माइया को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
- Written By: संजय बिष्ट

यूएस ओपन के फाइनल में पंहुची अनिसिमोवा (फोटो- IANS)
US Open 2025: अमांडा अनिसिमोवा ने यूएस ओपन में एक बार फिर से दमदार खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने टूर्मामेंट में बीट्रिज हद्दाद माइका को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वो मुकाबले में पहले से ही विरोधी खिलाड़ी माइका पर भारी पड़ी।
अनिसिमोवा ने पहले ही गेम में हद्दाद माइका की सर्विस को तोड़ डाला। इसके बाद उनका खेल में और ज्यादा गति देखने को मिली। उन्होंने हद्दाद माइया को कोई मौका नहीं दिया। बेहतरीन सर्विस करते हुए कोर्ट पर गहरी और सटीक टू-हैंडेड बैकहैंड शॉट्स लगाए।
7वें गेम के बाद हासिल किया ब्रेक
दूसरा सेट ज्यादा प्रतिस्पर्धी था। अनिसिमोवा को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ यूएस ओपन प्रदर्शन को जारी रखने की चुनौती का सामना करना पड़ा। हद्दाद माइया की सर्विस फिर से शुरुआती गेम में टूटी, लेकिन लगातार सात गेम गंवाने के बाद उन्होंने एक ब्रेक हासिल किया। हालांकि, अनिसिमोवा ने तुरंत वापसी की, चौथे गेम में ब्रेक प्वाइंट से बचते हुए गेम को संभाला और हद्दाद माइया के धैर्य के बावजूद, आखिरी गेम में फिर ब्रेक लेकर जीत सुनिश्चित की।
सम्बंधित ख़बरें
फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे
फ्रेंच ओपन 2026: कार्लोस अल्काराज के बाहर होने से जोकोविच के 25वें ग्रैंड स्लैम की उम्मीदें बढ़ीं
French Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला
Tommy Paul ने जीता यूएस मेंस क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का खिताब, फाइनल में रोमन एंड्रेस बुरुचागा को हराया
क्वार्टर फाइनल में इगा स्वियातेक से होगी भिड़ंत
साल 2019 में रोलैंड गैरोस के सेमीफाइनल में पहुंची चुकीं अनिसिमोवा ने हद्दाद माइया पर जीत के साथ अपना ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड 42-22 कर लिया। इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 35-14 तक सुधार लिया। अब क्वार्टर फाइनल में अनिसिमोवा का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक से होगा। यह दोनों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। अनिसिमोवा विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की खिलाड़ी से मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेंगी।
कोको गॉफ ने ओसाका को हराया
इससे पहले, नाओमी ओसाका ने कोको गॉफ को 6-3, 6-2 से मात देकर 2021 के बाद से अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आंकड़े बताते हैं कि ओसाका ने जब भी किसी बड़ी चैंपियनशिप में इस मुकाम तक का सफर तय किया, उन्होंने अंततः खिताब जीता है। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन यूएस ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा से भिड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: नोवाक जोकोविच ने चौथे दौर में बनाई जगह, इस मामले में रचा इतिहास
मुचोवा दो बार यूएस ओपन सेमीफाइनलिस्ट रह चुकी हैं, उन्होंने यूक्रेन की 27वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक को 6-3, 6-7(0), 6-3 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया है।
एजेंसी इनपुट के साथ
Us open anisimova osaka stun gauff in quarterfinals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की सोना और तेल बचाने की अपील पर शरद पवार का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री से कर दी ये बड़ी मांग
May 12, 2026 | 11:55 AMहिमंता बिस्व सरमा ने दूसरी बार बने असम के सीएम, एनडीए के तीसरे कार्यकाल का भव्य आगाज
May 12, 2026 | 11:51 AMनागपुर का फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन फिर होगा शुरू, काम अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी सौगात
May 12, 2026 | 11:41 AMIncome Scheme: पोस्ट ऑफिस इनकम स्कीम से पत्नी के साथ पाएं हर महीने 8633 रुपये का शानदार फिक्स रिटर्न
May 12, 2026 | 11:40 AMGoogle अचानक हुआ डाउन, लाखों यूजर्स घबराए, सर्च नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मची हलचल
May 12, 2026 | 11:37 AMअमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
May 12, 2026 | 11:30 AMभाजपा ने जारी किया सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को नोटिस, फेसबुक पर लिखा था- बालक बुद्धि नेता
May 12, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














