-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Dilapidated Hostels Student Safety New Government Hostel Construction
जर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Dilapidated Hostels: गोंदिया के आठ छात्रावासों में से तीन जर्जर हो चुके हैं। 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। नए भवन शुरू करने और पुराने गिराने की तैयारी जारी है।

जर्जर हुए गोंदिया के सरकारी छात्रावास (सोर्स: AI)
Gondia Dilapidated Hostels: गोंदिया जिले में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों की बदहाल स्थिति विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है। जिले के कुल आठ छात्रावासों में से तीन छात्रावासों की इमारतें जर्जर हो चुकी हैं और उनकी दीवारों में दरारें आने लगी हैं।
इन भवनों में रह रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने चिंता जताई है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार जिले में करीब 570 विद्यार्थी इन छात्रावासों में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें छह छात्रावास किराए के भवनों में संचालित हैं, जबकि दो विभागीय भवन लगभग 40 वर्ष पुराने होने के कारण अब उपयोग के लिहाज से असुरक्षित माने जा रहे हैं।
विभाग ने क्या बताया?
समाज कल्याण विभाग ने बताया कि पुराने भवनों में रहने वाले विद्यार्थियों को पहले सुरक्षित वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद जर्जर छात्रावासों को ध्वस्त कर नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अर्जुनी मोरगांव में नया छात्रावास तैयार है, लेकिन कुछ निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण अभी तक उसे शुरू नहीं किया जा सका है। इसी वजह से विद्यार्थियों को फिलहाल पुराने और खस्ताहाल भवनों में रहना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
नवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Amit Shah Mumbai Visit: सहकार नव-क्रांति का आगाज, अमित शाह करेंगे कई बड़ी पहलों की शुरुआत
यह भी पढ़ेः- CCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
छत्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
वंचित बहुजन युवा आघाड़ी और क्रांति बहुउद्देशीय संस्था ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आठ दिनों के भीतर विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबले को ज्ञापन सौंपकर नए छात्रावास को जल्द शुरू करने की मांग की गई है।
समाज कल्याण विभाग के उपआयुक्त किशोर भौयर ने कहा कि अर्जुनी मोरगांव छात्रावास का शेष कार्य पूरा होते ही विद्यार्थियों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा और पुराने जर्जर भवनों के स्थान पर नए छात्रावास बनाए जाएंगे।
Gondia dilapidated hostels student safety new government hostel construction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
Aug 08, 2026 | 10:49 AMआधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Aug 08, 2026 | 10:46 AMसिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
Aug 08, 2026 | 10:32 AMसलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Aug 08, 2026 | 10:27 AMनवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
Aug 08, 2026 | 10:25 AM30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
Aug 08, 2026 | 10:24 AMKolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 08, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












