-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sanjay Bhende Punyashlok Ahilyadevi Farmer Loan Waiver Maharashtra
महाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
- Written By: आंचल लोखंडे
BJP Bhandara Press Conference: भंडारा में भाजपा की पत्रकार परिषद में विधान परिषद सदस्य संजय भेंडे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कर्जमाफी योजना के तहत 42 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी कर रही है।

भंडारा भाजपा पत्रकार परिषद (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Farmer Loan Waiver: विधान परिषद सदस्य संजय भेंडे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार देश की एकमात्र सरकार है, जिसने किसानों के लिए दो बार कर्जमाफी लागू की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कल्याणकारी निर्णय ले रही है और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी।
भंडारा स्थित सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। भेंडे ने बताया कि राज्य सरकार ने पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज कर्जमाफी योजना के माध्यम से 38 हजार करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए थे। वर्तमान कार्यकाल में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना के तहत 42 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की जा रही है। इससे राज्य के लाखों किसानों को राहत मिलेगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
समय पर ऋण चुकाने वालों को भी लाभ
उन्होंने कहा कि सरकार केवल कर्जमाफी तक सीमित नहीं है। जिन किसानों ने समय पर कृषि ऋण का भुगतान किया है, उन्हें प्रोत्साहन अनुदान देकर उनकी ईमानदारी का सम्मान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
सम्बंधित ख़बरें
पूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
जर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
रुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष ध्यान
उन्होंने कहा कि राज्य के 52 प्रतिशत सूखा प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा – है। इसके साथ ही 24 नए बांधों का निर्माण तथा 16 पुराने बांधों का जीर्णोद्धार किया गया है। भविष्य में 6 लाख करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की योजना तैयार की गई है, जिससे महाराष्ट्र को सूखे की – समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
महिला किसानों के लिए भी पहल
महिलाओं को किसान का दर्जा देने के लिए महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पारित किया गया है। इसके अलावा कृषि पंपों के बिजली बिल माफ किए गए है तथा जलयुक्त शिवार योजना के माध्यम से जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढे़: 117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
सरकार वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध
संजय भेंडे ने कहा कि महायुति सरकार किसानों के साथ-साथ आम नागरिकों के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है।
पत्रकार परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाने, भंडारा नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर, मयूर बिसेन, कल्याणी निखाड़े, उपनगराध्यक्ष चन्द्रकला भोपे, भगवान चांदेवार, चैतन्य उमालकर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Sanjay bhende punyashlok ahilyadevi farmer loan waiver maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMनागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Aug 05, 2026 | 12:38 PMमेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
Aug 05, 2026 | 12:38 PMसुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM










