- Hindi News »
- Sports »
- Carlos Alcaraz Shelton Novak Djokovic Reach Third Round Us Open
US Open 2025: अल्काराज, शेल्टन और जोकोविच ने किया तीसरे दौर में प्रवेश, दिग्गजों की जीत से टूर्नामें
कार्लोस अल्काराज की तो उन्होंने पीछले कुछ समय से वो बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्लोस अल्काराज पिछले 43 मुकाबलों में 41 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

कार्लोस अल्काराज (फोटो- सोशल मीडिया)
US Open: इस वक्त यूएस ओपन खेला जा रहा है। इस दौरान विश्व के दूसरे नंबर खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इटली ने मटिया बेलुची को 6-1, 6-0, 6-3 से हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया। ये कार्लोस अल्काराज के लिए एकतरफा जीत साबित हुई। अल्काराज के अलावा दो अन्य खिलाड़ी भी टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। जी हां, दरअसल हम नोवाक जोकोविच और शेल्टन की बात कर रहे हैं।
कार्लोस अल्काराज की नजर लगातार 8वें टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर
अगर बात करें कार्लोस अल्काराज की तो उन्होंने पीछले कुछ समय से वो बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्लोस अल्काराज पिछले 43 मुकाबलों में 41 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके साथ ही उनकी कोशिश लगातार आठवें टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने पर है।
अल्काराज का अगला मुकाबला 32वीं वरीयता प्राप्त इतालवी खिलाड़ी लुसियानो डार्डेरी से होगा, जिन्होंने अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी एलियट स्पिजिरी को 6-0, 7-6(3), 2-6, 6-4 से हराया। यह अल्काराज और डार्डेरी का पहला लेक्सस एटीपी हेड-टू-हेड मुकाबला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
IPL 2026 के बीच दिल जीत लेगा GT खिलाड़ियों का ये अंदाज, कैंसर पीड़ितों के लिए दान की अपनी मैच फीस और जर्सी
बेन शेल्टन ने पूर्व यूएस ओपन सेमीफाइनलिस्ट पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर अपने घरेलू मेजर चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश किया। मॉन्ट्रियल में अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के बाद, शेल्टन ने 34 वर्षीय कैरेनो बुस्टा को हराया, जिन्होंने 2017 और 2020 में न्यूयॉर्क में अंतिम चार में जगह बनाई थी। यह लगातार नौवां ग्रैंड स्लैम है जिसमें शेल्टन तीसरे दौर में पहुंचे हैं।
शेल्टन का अगला मुकाबला फ्रांस के अनुभवी एड्रियन मन्नारिनो से होगा। क्वार्टर फाइनल में शेल्टन का मुकाबला कार्लोस अल्काराज से हो सकता है। नोवाक जोकोविच ने भी तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह 19वां मौका है जब जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिला मौका, स्टार ऑलराउंडर की हुई छुट्टी
38 वर्षीय जोकोविच ने अमेरिकी क्वालीफायर जाचरी स्वेज्दा के खिलाफ 6-7(5), 6-3, 6-3, 6-1 से जीत हासिल की। जोकोविच रिकॉर्ड 75वीं बार किसी मेजर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। उन्होंने रोजर फेडरर के 74 मेजर राउंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में हैं। जोकोविच ने 2023 में यूएस ओपन जीता था। जोकोविच का मुकाबला कैमरन नॉरी या फ्रांसिस्को कॉमेसाना से होगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
Carlos alcaraz shelton novak djokovic reach third round us open
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














