-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vaishali Nagwade Appointed Ncp Womens State President Replacing Rupali Chakankar
रुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
- Written By: आकाश मसने
NCP Women's State President: अशोक खरात मामले के बाद खाली हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महिला प्रदेशाध्यक्ष पद पर वैशाली नागवड़े की नियुक्ति हुई। सुनेत्रा पवार ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

वैशाली नागवड़े व सुनेत्रा पवार के साथ रुपाली चाकणकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vaishali Nagwade Appointed as NCP Women’s State President: महाराष्ट्र की राजनीति में अशोक खरात प्रकरण के बाद रुपाली चाकणकर के पद छोड़ने से खाली हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महिला प्रदेशाध्यक्ष पद पर अब नई नियुक्ति कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने नेतृव्त वाली एनसीपी ने वैशाली नागवड़े को पार्टी की महिला आघाडी की कमान सौंपी है। मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एनसीपी अध्यक्ष व महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने वैशाली नागवड़े को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा।
अजित पवार की बेहद करीबी और वफादार नेता मानी जाने वाली वैशाली नागवड़े के प्रदेशाध्यक्ष बनने से एनसीपी की महिला इकाई में एक नया मोड़ आ गया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने जमीनी स्तर की नेता पर दांव खेलकर महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया है।
अजित पवार की विश्वासू और जमीनी पकड़ वाली नेता
मूल रूप से पुणे जिले के दौंड की रहने वाली वैशाली नागवड़े पिछले कई वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। पुणे ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में महिला कार्यकर्ताओं का एक बड़ा और मजबूत नेटवर्क खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके इसी संगठन कौशल और कार्यकुशलता को देखते हुए अजित पवार ने पहले भी उन पर बड़ा भरोसा जताया था। इससे पहले उन्हें ‘महानंदा डेयरी’ के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
वैशाली नागवड़े को नियुक्ति पत्र सौंपतीं सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
रुपाली चाकणकर के साथ टकराव
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर रुपाली चाकणकर के खिलाफ अपने आक्रामक रुख के कारण नागवाड़े अक्सर राजनीतिक चर्चा का विषय रही हैं। अब जब नागवाड़े सीधे तौर पर महिला विंग की राज्य अध्यक्ष के रूप में चाकणकर की जगह ले रही हैं, तो राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले समय में विंग का नेतृत्व अधिक मुखर और मजबूत होगा।
इस बीच, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वैशाली नागवाड़े की नियुक्ति का स्वागत किया है और भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला विंग और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।
यह भी पढ़ें:- अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
रुपाली चाकणकर को क्यों हटाया गया?
बता दें कि नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात मामले में रुपाली चाकणकर का नाम सामने आने पर उन्हें महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद पार्टी में विरोध बढ़ने पर रुपाली चाकणकर को NCP के महिला प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था। इसके बाद से यह पद खाली था।
Vaishali nagwade appointed ncp womens state president replacing rupali chakankar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMनागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Aug 05, 2026 | 12:38 PMमेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
Aug 05, 2026 | 12:38 PMसुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMछतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
Aug 05, 2026 | 12:27 PMकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
Aug 05, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM












