-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Eci Revises Maharashtra Voter List Revision Schedule 2026
EC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra SIR Date Extended: निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी किया है। BLO का सत्यापन अभियान अब 17 अगस्त तक चलेगा।

महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Sir Voter List Verification: निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जाने वाले घर-घर सत्यापन अभियान की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है। अब यह अभियान पहले तय की गई 8 अगस्त की समय-सीमा के बजाय 17 अगस्त तक चलेगा।
17 अगस्त तक चलेगा घर-घर सत्यापन अभियान
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 30 जून से शुरू हुआ बीएलओ का घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन अभियान अब 17 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकारी मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करना और त्रुटियों को दूर करना है।
24 अगस्त को जारी होगी मसौदा मतदाता सूची
निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता अपने नाम, पते या अन्य विवरण से संबंधित किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने नागरिकों से इस अवधि का पूरा लाभ उठाने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
यह भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
23 सितंबर तक दर्ज होंगे दावे और आपत्तियां
मसौदा सूची के प्रकाशन के बाद 24 अगस्त से 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद 24 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच संबंधित अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे और प्राप्त दावों व आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
27 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 27 अक्टूबर को महाराष्ट्र की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सहजता से उपयोग कर सकें।
Eci revises maharashtra voter list revision schedule 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













