लियोनेल मेस्सी से मुकाबले की तैयारी में जुटे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, वायरल हुआ VIDEO

Telangana CM Revanth Reddy: तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी फुटबॉल में भी छाए हुए हैं। 13 दिसंबर को हैदराबाद में उनका मुकाबला वर्ल्ड आइकन लियोनेल मेस्सी की टीम से होगा।
लियोनेल मेस्सी से मुकाबले की तैयारी में जुटे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, वायरल हुआ VIDEO
रेवंत रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Telangana CM Revanth Reddy practices football to face Messi: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी इन दिनों राजनीति के साथ-साथ खेल के मैदान में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। 56 वर्षीय सीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फुटबॉल का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने राज्य के लोगों में उत्सुकता और चर्चा को और बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री अगले हफ्ते शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को होने वाले एक खास फुटबॉल मुकाबले की तैयारियों में जुटे हैं। इस ऐतिहासिक मैच में सीएम रेवंत रेड्डी की टीम का सामना दुनिया के महान फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी की टीम से होगा। इस बड़े मुकाबले के लिए रेवंत रेड्डी लगातार अपने फिटनेश पर काम कर रहे और फुटबॉल का अभ्यास कर रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हैदराबाद में होगा शानदार मुकाबला

वर्ल्ड फुटबॉल आइकन मेस्सी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री की टीम के बीच यह मुकाबला हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को हैदराबाद लाने में सीएम रेवंत रेड्डी की सक्रिय भूमिका ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

फुटबॉल अभ्यास में दिखा जोश और जुनून

सीएम रेवंत रेड्डी ने इस मैच की तैयारियों के तहत 1 दिसंबर 2025 को हैदराबाद के डॉ. मैरी चेन्ना रेड्डी मानव संसाधन विकास संस्थान (MCHRD) के ग्राउंड में अभ्यास किया। वह मैदान पर दौड़ते, गेंद को नियंत्रित करते और सटीक किक लगाते दिखे। उनकी ऊर्जा और जोश देखकर यह साबित होता है कि उम्र केवल एक संख्या है।

अब तेलंगाना की जनता की निगाहें इस बड़े मैच पर टिकी हैं। अगर हैदराबाद वाकई मेस्सी और उनकी टीम के अद्भुत खेल का गवाह बनता है, तो यह शहर और राज्य के लिए गर्व का क्षण होगा, वहीं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की पहल को बड़ी सफलता के रूप में देखा जाएगा।

लियोनेल मेस्सी का करियर

लियोनेल मेस्सी का फुटबॉल करियर दुनिया के सबसे सफल और सम्मानित करियरों में गिना जाता है। उन्होंने अब तक 46 से अधिक ट्रॉफियां अपने नाम की हैं और 8 बार बैलोन डी’ओर जीत चुके हैं। मेसी ने बार्सिलोना, पीएसजी और इंटर मियामी जैसी प्रमुख टीमों के लिए खेलते हुए अपने खेल की छाप छोड़ी। उनके करियर में 1300 से अधिक गोल योगदान और 400 से ज्यादा असिस्ट शामिल हैं, जिससे वह क्लब और राष्ट्रीय टीम के लिए एक निर्णायक और प्रमुख खिलाड़ी बन गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com