-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Iran Women Football Team Boycott National Anthem In Afc Asian Cup 2026
ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Asian Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया में एएफसी विमेंस एशियन कप के उद्घाटन मैच में ईरान की खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान नहीं गाया। जिसके बाद यह मैदान से बाहर चर्चा का विषय बन गया है।

ईरान की महिला फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Iran Women Football Team: एशियन कप के उद्घाटन मुकाबले में ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एक बड़ा कदम उठाया। जिसकी चर्चा फुटबॉल मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी होने लगी। ऑस्ट्रेलिया में जारी एएफसी एशियन कप 2026 के उद्धाटन मैच में ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया।
साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान ईरान की महिला खिलाड़ी चुपचाप खड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान नहीं गाया। ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने यह कदम ईरान से जुड़ी हालिया मिलिट्री तनातनी और जारी अंदरूनी अशांति के बाद उठाया है। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ लोगों ने इस्लामिक क्रांति से पहले के झंडे लहराए, जबकि कई लोग चुपचाप ये सब कुछ देखते रहे।
The Iranian women’s national football team refused to sing the anthem of the Islamic Regime. Tonight. At the opening match of the Asian Cup. In front of the entire world. So, to all liberal Western women: Watch and learn.
THIS is what real feminism looks like. pic.twitter.com/SriXGbipsY — Samantha Smith (@SamanthaTaghoy) March 3, 2026
साइडलाइन पर हेड कोच मरजियाह जाफरी ने इस मामले में कमेंट करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने मुल्क के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर बयान देने से भी इनकार कर दिया। कोच ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि टीम को टूर्नामेंट पर फोकस करने की जरूरत है। इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में भयंकर तनाव से गुजर रहा है।
साउथ कोरिया ने 3-0 से जीता मुकाबला
साउथ कोरिया ने यह मैच 3-0 से अपने नाम किया। चोई यू-री ने मुकाबले के 37वें मिनट गोल दागकर मैच का खाता खोला। इसके बाद किम हये-री ने 59वें और 75वें मिनट गोल दागकर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाकर साउथ कोरिया की जीत सुनिश्चित की।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
‘आंख के बदले आंख’! ट्रंप के ‘एक के बदले एक’ वाले अल्टीमेटम पर ईरान की खुली चुनौती
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईरान का अगला मुकाबला
ईरानी टीम का अगला लक्ष्य ब्राजील में होने वाले विमेंस वर्ल्ड कप में जगह पक्की करना है, जिसके लिए उसे कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना होगा। यह टीम अगला मैच गुरुवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगी।
यह भी पढ़ें: दुबई में घंटो फंस रहने के बाद भारत लौटीं पीवी सिंधु, वापसी के बाद लिखा भावुक पोस्ट, बताया कैसे हैं हालात
दूसरी ओर, भारतीय टीम 4 मार्च को पर्थ में वियतनाम के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, लेकिन ट्रेनिंग जर्सी टीम की अधिकतर खिलाड़ियों के लिए काफी छोटी निकलीं। शुरुआत में इसकी वजह परमिट में देरी बताई गई, लेकिन जब किट्स होटल पहुंचीं, तो अधिकतर खिलाड़ियों को फिट नहीं आई।
Iran women football team boycott national anthem in afc asian cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PMकैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा
Jul 23, 2026 | 10:14 PMजिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
Jul 23, 2026 | 10:08 PMहर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…
Jul 23, 2026 | 10:01 PMसंभाजीनगर राशन घोटाला: गजानन एग्रो सेल्स कॉर्पोरेशन तक पहुंची जांच, मेन आरोपी समेत 5 फरार, 15.75 लाख की जब्ती
Jul 23, 2026 | 09:58 PMसागर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप; सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 23, 2026 | 09:52 PMभगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














