नासिक: नाबालिग से मानसिक उत्पीड़न का आरोप: वणी में हड़कंप, भाजपा ने ‘लव जिहाद’ एंगल से जांच की मांग की

Nashik Crime News: नाशिक के वणी में नाबालिग के उत्पीड़न और 'लव जिहाद' के मामले ने तूल पकड़ा। बीजेपी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
BJP alleges 'Love Jihad' in Vani, Nashik, after a minor’s suicide attempt due to harassment. Demand for probe into police negligence and immediate arrest of the accused.
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Love Jihad  News: नासिकजिले की दिंडोरी तहसील के वणी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के मानसिक उत्पीड़न और कथित 'लव जिहाद' का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार के अनुसार, संबंधित युवक पिछले चार वर्षों से लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

आरोपी के बढ़ते दबाव और धमकियों के कारण परिवार को वणी छोड़कर नासिक स्थानांतरित होना पड़ा, लेकिन वहां भी प्रताड़ना का सिलसिला बंद नहीं हुआ। इस मानसिक तनाव के चलते पीड़ित लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

दहशत का आलम यह है कि आरोपी की धमकियों के डर से माता-पिता ने अपनी बेटी को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। परिवार का आरोप है कि उन्हें और उनकी बेटी को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। बीजेपी नाशिक महानगर जिलाध्यक्ष सुनील केदार ने इस मामले में

पढ़ाई हुई प्रभावित

स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दावा किया कि मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी को इसकी जानकारी मिल गई, जिससे वह दूसरे राज्य फरार होने में सफल रहा। पुलिस थाने की गोपनीय जानकारी आरोपी तक कैसे पहुंची, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। संलिप्त पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई है।

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि वणी क्षेत्र में नासिक पुलिस की अनदेखी के कारण अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। सुनील केदार ने मांग की है कि इस पूरे मामले की 'लव जिहाद' के नजरिए से जांच की जाए। और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com