-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nagaur Youth Dalip Dies Oman Iran Israel War Missile Attack Ship
मिडिल ईस्ट वॉर में पहली भारतीय मौत! ओमान पोर्ट पर ईरानी मिसाइल के शिकार हुआ नागौर का युवक, शव की तलाश जारी
- Written By: अक्षय साहू
Israel-Iran War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी भीषण युद्ध में अब राजस्थान के एक परिवार का चिराग बुझ गया है। ओमान के पोर्ट पर खड़े क्रूड ऑयल शिप पर हुए हमले में भारतीय युवक की मौत हो गई है।

सांकेतिक तस्वीर
Nagaur Youth Dies Oman Missile Attack: दुनिया भर में गहराते ईरान-इजरायल और अमेरिका के सैन्य संघर्ष के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इस युद्ध की तपिश अब भारत के राजस्थान तक पहुंच गई है। नागौर जिले के रहने वाले एक युवक दलीप की ओमान के एक बंदरगाह पर हुए मिसाइल हमले में मौत हो गई है। माना जा रहा है कि इस अंतरराष्ट्रीय युद्ध में किसी भारतीय नागरिक की यह पहली मौत है, जिसने न केवल नागौर बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दलीप एक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर कार्यरत थे और अपनी आजीविका के लिए विदेश गए थे।
ओमान के खासब पोर्ट पर हुआ भीषण हमला
घटना की जानकारी के अनुसार, यह हमला 1 मार्च की सुबह हुआ था। ओमान का खासब पोर्ट (Khasab Port), जो सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, वहां दलीप का शिप खड़ा था। इसी दौरान ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल सीधे जहाज पर आ गिरी। मिसाइल का प्रहार इतना भीषण था कि शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी में बताया गया कि हमला अचानक हुआ और जहाज के अगले हिस्से में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
नागौर का लाल और बिहार के पायलट की मौत
जिस समय यह हमला हुआ, नागौर के खींवताना गांव के निवासी दलीप जहाज के अगले हिस्से में मौजूद थे। उनके साथ बिहार के रहने वाले पायलट आशीष कुमार भी वहीं तैनात थे। कंपनी के अनुसार, हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई और अधिकांश क्रू मेंबर्स को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दलीप और आशीष समेत दो अन्य लोग लापता हो गए थे। बुधवार सुबह ‘स्काईलाइट’ कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दलीप और आशीष की मौत की पुष्टि कर दी है। जहां आशीष कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, वहीं दलीप की बॉडी की तलाश अभी भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
BRICS Meeting India: डोभाल ने चीन को दिया कड़ा सन्देश, कहा- ‘रिश्तों को बढ़ाना है तो कोर हितों का करो सम्मान’
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
मारे गए युवक के शव की तलाश जारी
दलीप की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव खींवताना (नागौर) में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दलीप के साथी पायलट आशीष का शव तो मिल गया है, लेकिन दलीप का शव अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिससे परिजनों की व्याकुलता और बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन और भारत सरकार से मांग की जा रही है कि दलीप के पार्थिव देह को जल्द से जल्द ढूंढकर भारत वापस लाने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज किए जाएं।
यह भी पढ़ें: तेल अवीव में इजरायल के मिलिटच्री हेडक्वार्टर पर ईरान ने बरसाए बम, IRGC ने बताया कैसे सफल हुआ ऑपरेशन
काम करने वालों पर बढ़ता खतरा
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने अब समुद्री व्यापारिक मार्गों को भी असुरक्षित बना दिया है। ‘स्काईलाइट’ कंपनी का यह शिप क्रूड ऑयल के परिवहन में लगा था, जिसे निशाना बनाया गया। यह घटना साबित करती है कि युद्ध के मैदान से दूर काम कर रहे निर्दोष नागरिक और विदेशी कर्मचारी भी अब सुरक्षित नहीं हैं। इस हमले ने वैश्विक स्तर पर समुद्री सुरक्षा और युद्ध के प्रभावों पर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल, कंपनी और स्थानीय अधिकारी राहत कार्यों में जुटे हैं और लापता भारतीय युवक के शव को खोजने का प्रयास कर रहे हैं।
Nagaur youth dalip dies oman iran israel war missile attack ship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
Jun 24, 2026 | 01:41 PMMonsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
Jun 24, 2026 | 01:38 PMPappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Jun 24, 2026 | 01:35 PMअमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
Jun 24, 2026 | 01:31 PM‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Jun 24, 2026 | 01:30 PMग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
Jun 24, 2026 | 01:27 PMनागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
Jun 24, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














