- Hindi News »
- Sports »
- Team India Forced To Play Match With Pakistan In Beach Handball Championship
किसकी इतनी हिम्मत…? टीम इंडिया को मिली धमकी, पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को किया मजबूर!
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव की वजह से भारतीय हैंडबॉल टीम प्रबंधन ने मैच से हटने पर विचार किया था, लेकिन एएचएफ की धमकी के कारण उसे मैच खेलने पर मजबूर होना पड़ा।
- Written By: मृणाल पाठक

भारत बनाम पाकिस्तान (सोर्स- सोशल मीडिया)
ओमान: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए ये फैसले लिए जा रहे हैं कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का रिश्ता ना रखा जाए। यहां तक कि कोशिश की जा रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला भी नहीं खेला जाए। लेकिन, इसी बीच खबर मिली है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए धमकी मिली है।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध काफी खराब हो गए हैं। सीमा पर भारत पाकिस्तान सीजफायर के बीच भारत-पाक मैच खेला गया। अब खबर आई है कि भारतीय टीम को धमकी दी गई कि अगर उसने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया तो उसे लाखों रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।
हुआ कुछ यूं कि पिछले शुक्रवार को ओमान में 10वीं एशियाई बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप का मैच खेला गया, जिसमें भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अपनी बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। जिसके लिए टूर्नामेंट के आयोजकों और एशियाई हैंडबॉल महासंघ (एएचएफ) ने टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर करने की धमकी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ होटल नहीं! जयशंकर कनेक्शन से जुड़ा है सेरेना, जानें PAK ने शांति वार्ता के लिए यही जगह क्यों चुनी?
शांति वार्ता के लिए ‘जेल’ बना इस्लामाबाद, हॉस्पिटल से लेकर दवा दुकानों तक सब बंद; घरों में कैद हुए हजारों लोग
Explainer: लेबनान की आग में जल जाएगी इस्लामाबाद वार्ता? US-ईरान डील के बीच खड़ी हैं ये सबसे बड़ी चुनौतियां
नेतन्याहू ने फटकारा तो ट्वीट डिलीट कर भागे ख्वाजा आसिफ! इजरायल को बताया था कैंसर, मध्यस्थता पर उठे सवाल
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव की वजह से भारतीय हैंडबॉल टीम प्रबंधन ने मैच से हटने पर विचार किया था, लेकिन एएचएफ की धमकी के कारण उसे मैच खेलने पर मजबूर होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल महासंघ के नियमों के अनुसार, अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करती तो उसे 10 हजार अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 8.5 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ता।
इतना ही नहीं, इस जुर्माने के साथ ही टीम इंडिया पर 2 साल का बैन भी लग सकता था। भारतीय हैंडबॉल महासंघ के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि “एएचएफ ने हमें साफ तौर पर कहा था कि अगर भारतीय टीम मैच खेलने नहीं आती तो यह भी ओलंपिक नियमों का उल्लंघन होगा। हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।”
IPL के बीच फिर मचा बवाल, जयपुर और इंदौर के स्टेडियमों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जानकारी के लिए बता दें कि भारत यह मैच 0-2 से हार गया था। मैच से पहले भारतीय हैंडबॉल महासंघ ने खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ को अलग-अलग पत्र लिखकर पूछा था कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए या नहीं। हालांकि, इसका तत्काल कोई जवाब नहीं आया इसी वजह से उन्हें ये मैच खेलना पड़ा।
Team india forced to play match with pakistan in beach handball championship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर को बड़ा झटका….ओवैसी के बाद अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ा साथ; दिया इस्तीफा
Apr 10, 2026 | 07:26 PMरविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक
Apr 10, 2026 | 07:25 PMपीरियड्स पर बयान देकर विवादों में घिरीं Sreeleela, ‘बहाना नहीं’ वाले कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
Apr 10, 2026 | 07:23 PMIPL 2026 के दौरान LSG का बड़ा ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी की जगह George Linde को किया शामिल
Apr 10, 2026 | 07:19 PMईरान-अमेरिका युद्धविराम के बीच लेबनान में तबाही, भारत ने जताई गहरी चिंता; जानें क्या कुछ कहा
Apr 10, 2026 | 07:03 PMLIVEIPL 2026 RR vs RCB Live: टेबल टॉपर बनने के लिए होगी राजस्थान और बेंगलुरु के भिड़ंत, बारिश के कारण टॉस में देरी
Apr 10, 2026 | 06:46 PMमथुरा बोट हादसे पर PMO ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 10, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














