- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- George Linde Replaced Wanindu Hasaranga For Rajasthan Royals Ipl In 2026
IPL 2026 के दौरान LSG का बड़ा ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी की जगह George Linde को किया शामिल
George Linde: लखनऊ सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया है। हसरंगा इंजरी की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

जॉर्ज लिंडे (फोटो-सोशल मीडिया)
George Linde Replaced Wanindu Hasaranga: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा बदलाव किया है।एलएसजी ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे (George Linde) को वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया है। हसरंगा इंजरी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर हो गए हैं।
एलएसजी ने नीलामी में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हसरंगा अभी तक अपनी इंजरी से उबर नहीं सके हैं, जिसके चलते वह एलएसजी के लिए इस सीजन उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। जॉर्ज लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। एलएसजी ने लिंडे को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में टीम से जोड़ा है।
George Linde का करियर
जॉर्ज लिंडे साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 403 रन बनाने के साथ-साथ 35 विकेट भी निकाले हैं। लिंडे के पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव मौजूद है और 250 टी20 मैच खेल चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों में जॉर्ज लिंडे से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
लखनऊ को तीन में से 2 में मिली जीत
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी ने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में एलएसजी की जीत के नायक 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली।
यह भी पढ़ें: Mukul Choudhary ने रचा इतिहास, IPL में ड्वेन ब्रावो की बराबरी करते हुए किया ये बड़ा कारनामा
LSG ने KKR को हराया
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगाए थे। एलएसजी ने आयुष बडोनी और मुकुल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 182 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल किया। आयुष ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, मुकुल ने 54 रनों की नाबाद पारी में 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।
George linde replaced wanindu hasaranga for rajasthan royals ipl in 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMभाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
May 16, 2026 | 10:16 PMविधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
May 16, 2026 | 10:08 PMNEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
May 16, 2026 | 09:54 PMमानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
May 16, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














