- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Bat First Against Zimbabwe At Chepauk Sanju Samson Axar Patel In Playing Xi T20 World Cup 2026
IND vs ZIM: चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में संजू-अक्षर की हुई वापसी
- Written By: संजय बिष्ट
T20 WC 2026: चेपॉक के मैदान पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में संजू सैमसन और अक्षर पटेल की हुई वापसी (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Zimbabwe Super-8 Match Playing XI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का अहम मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर मेजबान भारतीय टीम के लिए, जिसके लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been asked to bat first in their second Super 8 Fixture! Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/VMHTKSVPUC — BCCI (@BCCI) February 26, 2026
करो या मरो की स्थिति में टीम इंडिया
ग्रुप-1 में शामिल भारत को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। इस हार से टीम का नेट रनरेट माइनस 3.80 तक गिर गया, जिससे सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब भारतीय टीम को अंतिम चार में जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।
संजू और अक्षर की वापसी हुई
इस अहम मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट ने संतुलन मजबूत करने और बल्लेबाजी को गहराई देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
A look at #TeamIndia‘s Playing XI for the #INDvZIM contest 🙌 Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/CTXKP3bwIu — BCCI (@BCCI) February 26, 2026
जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं ले सकता भारत
जिम्बाब्वे टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसे पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार मिली थी। हालांकि सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम को कमजोर नहीं आंका जा सकता, क्योंकि उसने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सभी को चौंकाया था।
अभिषेक शर्मा पर रहेंगी नजरें
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 15 रन बनाए हैं और बड़ी पारी की तलाश में हैं। टूर्नामेंट से पहले शानदार लय में दिखे अभिषेक पेट के संक्रमण के बाद अपनी फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। खासकर ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ वह सहज नजर नहीं आ रहे, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, प्रोटियाज की इस जीत से टीम इंडिया को मिला फायदा
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा।
Team india bat first against zimbabwe at chepauk sanju samson axar patel in playing xi t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














