

UPI Fraud And Digital Payment Safety: भारत अब डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा हब बन चुका है समय के साथ UPI ने लोगों की जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है। ऐसे में अब लोग घर से ही बिजली बिल, ऑनलाइन शॉपिंग या किसी को तुरंत पैसे भेजने जैसे काम कर लेते है। लेकिन जितनी तेजी से UPI का इस्तेमाल बढ़ा है उतनी ही तेजी से साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। लोग आम तौर पर Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे लोकप्रिय UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते है और ठग भी इन पर ही फर्जी Payment Request और ऑनलाइन फ्रॉड करने की चालों को चलते है लेकिन इस परेशानी को दूर करने के लिए आपके स्मार्टफोन में मौजूद एक छोटी सी सुरक्षा सेटिंग बड़ा नुकसान होने से बचा सकती है।
UPI फ्रॉड के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है ऐसे में साइबर ठग अब सीधे बैंक अकाउंट हैक करने की बजाय लोगों को भ्रमित करके पैसे निकलवाने का तरीका अपना रहे हैं। जिसमें कई बार यूजर्स के पास Collect Request भेजी जाती है और लोग उसको पैसे आने का मैसेज समझ लेते हैं। देखा गया है कि इस रिक्वेस्ट को स्वीकार करते ही उनके खाते से पैसे कट जाते हैं और यह छोटी सी गलत हजारों लोगों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि किसी भी रिक्वेस्ट को मंजूर करने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर कर ले।
विशेषज्ञों UPI की सुरक्षा के लिए बताते है कि UPI ऐप्स में कई ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हैं जो ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम कर सकते है, लेकिन लोगों को उनके बारे में कम जानकारी होने से वह उनको ऑन नहीं कर पाते। ऐसे में कुछ स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
आपको अपने पैसे सुरक्षित रखने के लिए बस पैसे भेजने या किसी रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले सामने वाले का नाम और UPI ID ध्यान से जांचना है। वहीं अगर ऐप में Daily Transaction Limit सेट करने का विकल्प है तो उसे अपनी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा रखें। इस तरह से फ्रॉड की स्थिति में बड़ा नुकसान होने की संभावना कम हो जाएगी। इतना ही नहीं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ भी समय-समय पर इन सेटिंग्स की समीक्षा करते रहने की सलाह देते है।
सलाह तो यह भी दी जाती है कि स्कैमर्स फर्जी कैशबैक, रिफंड और इनाम का लालच देकर QR Code या लिंक भेजते हैं। जिसको देखने के बाद कई लोग जल्दबाजी में इन्हें स्कैन कर लेते हैं और उनके खाते से पैसे कट जाते हैं। ऐसे में NPCI चेतावनी जारी कर चुका है कि किसी अनजान व्यक्ति की Payment Request स्वीकार न करें और अपना UPI PIN किसी के साथ साझा न करें चाहे सामने वाला खुद को बैंक अधिकारी ही क्यों न बताए।