SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, प्रोटियाज की इस जीत से टीम इंडिया को मिला फायदा

ZIM vs WI: इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग तय कर लिया है।
South Africa beat West Indies
एडन मार्करम और रियान रिकल्टन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

South Africa vs Zimbabwe Match Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण का बेहद अहम और रोमांचक मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। प्रोटियाज की इस जीत से भारतीय टीम को बड़ा फायदा मिला है और अब भारत अपने बाकी दो मुकाबले जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत ज्यादा अच्छा नहीं रही। पावरप्ले के दौरान वेस्टइंडीज ने 4 विकेट गंवा दिए। 43 के स्कोर पर चार बल्लेबाज आउट हो गए। ब्रैंडन किंग ने 21, शाई होप ने 16, शिमरोन हेटमायर ने 2 और रोस्टन चेज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद 83 के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने 7 विकेट गंवा दिए।

होल्डर और शेफर्ड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

83 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गिरने के बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर 31 गेंदों में 49 रन बनाकर रनआउट हुए। वहीं, शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों के बदौलत वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

साउथ अफ्रीका ने आसानी से जीता मुकाबला

साउथ अफ्रीका ने 177 रनों का पीछा करते हुए मात्र 16.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने 95 रनों की साझेदारी की। डी कॉक 47 रन बनाकर आउट हो गए।

उसके बाद एडेम मार्करम को रियान रिकेल्टन का साथ मिला। दोनों ने मिलकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। मार्करम ने 46 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके लगाए। वहीं रियान रिकेल्टन ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाकर मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया। वेस्टइंडीज को एक मात्र विकेट मिला। रोस्टन चेज ने डी कॉक का विकेट लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com