- Hindi News »
- Sports »
- T20 World Cup 2026 Super 8 Phil Salt Half Century England Sets 147 Target Sri Lanka
T20 World Cup Super-8: फिल साल्ट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का टारगेट
ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 146/9 बनाए। फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी ने टीम को संभाला, श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs Sri Lanka, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड शुरू हो चुका है। सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है।
श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जोस बटलर 7 रन बनाकर 16 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद जेकब बेथेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं टॉम बैंटन रन आउट के रूप में पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन ने 6 रन बनाए। 49 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीन झटके लगे।
फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी
हालांकि, एक छोर पर फिल साल्ट टिके रहे और रन गति को बढ़ाते रहे। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहा। हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सैम करन 11 रन बनाकर चलते बने। इसी बीच फिल साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। साल्ट 40 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर दिया बयान, बताया कैसे खत्म होगा ये बुरा दौर
T20 World Cup Super-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा
T20 World Cup: सुपर-8 में जिम्बाब्वे करेगा उलटफेर? जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है रिकॉर्ड
T20 WC 2026: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच? जानें सुपर-8 में सूर्या की जरूरत
अंत में विल जैक्स ने 21 और जेमी ओवर्टन ने 10 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को 20 ओवर की समाप्ति के बाद 146 रनों तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा मदुशंका ने 2, तीक्षणा ने 2 और चमीरा ने 1 विकेट चटकाए।
श्रीलंका को जीत के लिए बनाने होंगे 147 रन
श्रीलंका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 147 रन बनाने होंगे। वहीं टीम को निसांका और कुसल मेंडिस से बहुत उम्मीदें होगी। वहीं कामिल मिशारा के अच्छे शुरुआत की जरूरत होगी। जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज श्रीलंका को शुरुआती झटके देकर मुकाबले में बने रहने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर-8 राउंड शुरू, श्रीलंका ने जीता टॉस; इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का मिला न्योता
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महिश तीक्षाणा, दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
T20 world cup 2026 super 8 phil salt half century england sets 147 target sri lanka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मां ने दुत्कारा…तो ‘ओरा-मां’ का लिया सहारा! क्या है जापान के पंच-कुन की कहानी और बंदरों की दुनिया का रहस्य?
Feb 22, 2026 | 06:25 PMयवतमाल नप को ‘माझी वसुंधरा’ अभियान सम्मान, नगराध्यक्षा एड. उईके, मुख्याधिकारी क्यातमवार ने स्वीकारा पुरस्कार
Feb 22, 2026 | 06:18 PMइरफान पठान ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर दिया बयान, बताया कैसे खत्म होगा ये बुरा दौर
Feb 22, 2026 | 06:15 PMअमरावती बेलोरा एयरपोर्ट पर ‘नाइट लैंडिंग’ की तैयारी: अप्रैल से शुरू हो सकती हैं रात की उड़ानें
Feb 22, 2026 | 06:15 PMT20 World Cup Super-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा
Feb 22, 2026 | 06:15 PM‘Toxic’ में इस एक्ट्रेस की होगी धमाकेदार एंट्री, यश की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस से बढ़ा बज
Feb 22, 2026 | 06:13 PMमार्कंडेश्वर को 6 लाख का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने किया दिल खोलकर दान, पुलिस बंदोबस्त में हुई गिनती
Feb 22, 2026 | 06:12 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM












