- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Final Axar Patel Kuldeep Yadav Chance To Break Yuzvendra Chahal Record Most Wickets India T20i
IND vs NZ: युजवेंद्र चहल का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, T20 WC Final के दौरान इन दो खिलाड़ियों पर सबकी नजरें
- Written By: संजय बिष्ट
T20 WC 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले में अक्षर और कुलदीप के पास खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Kuldeep Yadav and Axar Patel can break Yuzvendra Chahal Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच में टीम इंडिया के दो स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बनने की दौड़ में शामिल हैं।
कुलदीप यादव के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को इस वर्ल्ड कप में अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है और इसके बाद से टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। हालांकि अगर उन्हें फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है तो उनके पास इतिहास रचने का शानदार अवसर होगा।
कुलदीप यादव अब तक भारत के लिए 54 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 52 पारियों में 95 विकेट ले चुके हैं। अगर वह फाइनल मैच में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह मौजूदा रिकॉर्ड होल्डर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
अक्षर पटेल भी तोड़ सकते हैं चहल का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बेहद करीब हैं। 32 वर्षीय अक्षर पटेल अब तक भारत के लिए 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों की 87 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 94 विकेट हासिल किए हैं। अगर अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तीन विकेट लेने में सफल रहते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट हासिल किए थे।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
- युजवेंद्र चहल – 80 मैच: 96 विकेट
- कुलदीप यादव – 54 मैच: 95 विकेट
- अक्षर पटेल – 93 मैच: 94 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन – 65 मैच: 72 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती – 44 मैचो: 72 विकेट
ये भी पढ़ें: ‘मेरा बेटा और माहिका…’, जैकब बेथल को आउट करने के बाद हार्दिक पांड्या में क्यों मनाया ऐसा जश्न; जानें कारण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए काफी उपयोगी रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उस मैच में अक्षर ने बल्लेबाजी करते हुए दो रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में तीन ओवर में 35 रन देकर दो अहम विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा फील्डिंग में भी उन्होंने कमाल दिखाया और तीन शानदार कैच पकड़े। उनकी इस बेहतरीन फील्डिंग और गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो अक्षर पटेल को अब तक 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है और उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।
T20 world cup 2026 final axar patel kuldeep yadav chance to break yuzvendra chahal record most wickets india t20i
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














