'मेरा बेटा और माहिका...', जैकब बेथल को आउट करने के बाद हार्दिक पांड्या में क्यों मनाया ऐसा जश्न; जानें कारण

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या ने शतकवीर जैकब बेथल को रन आउट करने पर अपने जोश भरे जश्न के पीछे का कारण बताया।
Hardik Pandya Reveals the Reason
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hardik Pandya Reveals the Reason: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में महज 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने शतक लगाते हुए रन चेज को अपनी टीम के पक्ष में करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन की जरूरत थी। यह लगभग नामुमकिन था। जैकब बेथल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की तरफ शॉट मारा। गेंद पांड्या के पास स्कूप होकर आई। उन्होंने उसे स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया। बेथेल स्ट्राइक बनाए रखना चाहते थे और दूसरी रन के लिए दौड़े थे, लेकिन वह क्रीज में नहीं पहुंच पाए। हार्दिक के थ्रो पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने बेथेल को रन आउट कर दिया। बेथेल के आउट होने के बाद इंग्लैंड की जीत की आखिरी उम्मीद भी समाप्त हो गई। शिवम दुबे के इस ओवर में जोफ्रा आर्चर के 3 छक्कों के बावजूद भारत ने 7 रन से मैच जीता।

BCCI ने शेयर किया एक वीडियो

बीसीसीआई टीवी पर साझा किए गए एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने बेथल की विकेट वाले पल को याद किया है। पांड्या ने कहा, "देखिए, जिंदगी में दो तरीके होते हैं। मेरा दिल तेजी से धड़क सकता था और मैं उसे पूरा नहीं कर पाता। इसलिए, मैं अपने जेन मोड में चला गया। मुझे गर्व है कि मैं शांत रहा।"

उन्होंने आगे कहा, "बेथल एक ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्हें मुझे आउट करना था। मुझे पता था कि मुझे शांत रहकर उन्हें वहीं फेंकना है जहां होना चाहिए। थोड़ा और स्टंप के करीब फेंकना चाहता था, लेकिन हमने काम पूरा कर लिया।"

बेटे और माहिका के कारण मनाया ऐसा जश्न

इस रन-आउट के बाद भारतीय टीम ने जोरदार जश्न मनाया। पांड्या ने मजाक में कहा कि मेरा रिएक्शन इसलिए था क्योंकि मेरा बेटा आया था। मैं चाहता था कि मेरा बेटा और माहिका इस पल का आनंद लें और महसूस करें कि मैं कितना उत्साहित हूं। हार्दिक ने उस मैच में 19वां ओवर फेंका था जो बेहद अहम था। हार्दिक के उस ओवर में मात्र 9 रन देकर टीम की जीत सुनिश्चित की थी। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com