रिंकू सिंह को झटका, बीएसए नियुक्ति रुकी, मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए

Rinku Singh Voter Icon Removal : रिंकू सिंह का नाम मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया गया है। ये फैसला तब लिया गया है जब उनकी हाल में समाजवादी पार्टी से सासंद प्रिया सरोज के साथ सगाई हुई थी। 
मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए रिक सिंह
रिंकू सिंह (सौजन्यः एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Lucknow News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। इस वक्त वो अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को जी रहे हैं। इसके पीछे का कारण सीमित क्रिकेट ओवर की कोई भी सीरीज का न होना है। अब उनको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिंकू को मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया गया है। ये फैसला तब लिया गया है जब उनकी हाल में समाजवादी पार्टी से सासंद प्रिया सरोज के साथ सगाई हुई थी।

इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रिंकू सिंह को स्वीप का राज्य स्तरीय आईकॉन नामित किया गया था। फिलहाल अब सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर, वीडियो, वेबसाइट व इंटरनेट मीडिया पर रिंकू के प्रसारित संदेशों व उनकी फोटो को हटाया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से उन्हें राज्य स्तरीय स्वीप आईकॉन से हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

चुनाव आयोग के मापदंड राजनीतिक तटस्थता पर अब वह खरे नहीं उत्तर रहे जिसके चलते राज्य स्तरीय स्वीप आईकॉन के पद से हटाने का निर्णय लिया गया है। क्रिकेटर रिंकू सिंह की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज से बीते दिनों सगाई हुई थी और आगे शादी होगी। ऐसे में अब उनका संबंध एक राजनीतिक परिवार से हो गया है। जिसके चलते राजनीतिक तटस्थता के मानक पर अब वह खरे नहीं उत्तर रहे।

दूसरे विभाग में दी जा सकती है तैनाती

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रिकू सिंह को खिलाड़ी कोटे से राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर तैनाती का निर्णय लिया गया था। बीएसए के पद पर भर्ती के लिए योग्यता परास्नातक है। वहीं रिकू सिंह ने कक्षा नौ तक ही पढ़ाई की है। जिसके कारण यह मामला भी अभी लटका हुआ है। हालांकि उन्हें किसी दूसरे विभाग में तैनाती दी जा सकती है।

आयोग ने बताया रूटीन प्रक्रिया

आयोग ने रूटीन प्रक्रिया करार किया है। उसने बताया है कि आइकान बनाने के लिए यह भी देखा जाता है कि उस व्यक्ति का किसी भी राजनीतिक दल के साथ जुड़ाव न हो। जिसके कारण उसके भविष्य में चुनाव न लड़ने की संभावना हो। फिलहाल अब चुनाव आयोग के द्वारा सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान के वीडियो, पोस्टर, इंटरनेट मीडिया व वेबसाइड पर रिंकू सिंह के प्रसारित संदेशों व उनकी फोटोज को हटाने का निर्देश दिया जा चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com