- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Statement On Rohit Sharma And Virat Kohli Playing 2025 Odi World Cup
ऐसा होगा रोहित-कोहली का भविष्य! क्या खेलेंगे 2027 का वनडे विश्वकप? रवि शास्त्री ने दिया सटीक जवाब
Rohit Sharma Virat Kohli Future: पूर्व खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर खुलकर बात की और दोनों के विश्व कप 2025 खेलने को लेकर अपनी राय दी।
- Written By: संजय बिष्ट

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवि शास्त्री (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravi Shastri on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की बात है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह लगभग सात महीने बाद होगा जब दोनों दिग्गज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैदान पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि, अगले वनडे विश्व कप 2027 में दोनों की भागीदारी को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। इस विषय पर पूर्व खिलाड़ी और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने खुलकर अपनी राय साझा की है और बताया कि दोनों खिलाड़ियों का भविष्य उनके व्यक्तिगत अनुभव और फॉर्म पर निर्भर करेगा।
रवी शास्त्री ने क्या कहा?
रवि शास्त्री ने कहा कि रोहित और विराट टीम के अहम सदस्य हैं। उनकी फिटनेस, खेल की भूख और फॉर्म ही तय करेगी कि वे कितना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सीरीज के दौरान देखना जरूरी होगा कि दोनों खिलाड़ी कैसे खेलते हैं और सीरीज के अंत तक उन्हें खुद ही अपने भविष्य का निर्णय लेना होगा। शास्त्री ने यह भी उदाहरण दिया कि जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ ने भी अपने करियर के अंतिम दौर में महसूस किया कि खेल का मजा और भूख दोनों बनाए रखना बहुत जरूरी है। बड़े मैचों में अनुभव बेहद काम आता है, और जैसा कि चैंपियंस ट्रॉफी में देखा गया, अनुभवी खिलाड़ी ही टीम को कठिन परिस्थितियों में आगे ले जाते हैं।
दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले ही टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और आईपीएल 2025 के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इस कारण अब दोनों खिलाड़ी केवल वनडे क्रिकेट में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया और नई कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई। अब रोहित सिर्फ खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज तीन मैचों की होगी। पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को और तीसरा 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया को अनुभव और स्थिरता मिलेगी, खासकर ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर। फैंस की निगाहें इस सीरीज पर टिकी हैं कि रोहित और विराट अपनी खेल की भूख और अनुभव से टीम इंडिया को जीत दिला पाते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को नहीं बचा सकी होप-कैंपबेल की शकतीय पारी, टीम इंडिया जीत के करीब
इस सीरीज के दौरान उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। यह न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय टीम के भविष्य और वनडे क्रिकेट में रणनीति के लिए भी अहम माना जा रहा है। रोहित और विराट के अनुभव का लाभ टीम इंडिया को कठिन परिस्थितियों में बड़ा समर्थन देगा और युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का अवसर भी तैयार करेगा।
Ravi shastri statement on rohit sharma and virat kohli playing 2025 odi world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
May 25, 2026 | 06:53 PMपुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
May 25, 2026 | 06:46 PMगुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
May 25, 2026 | 06:42 PM₹14,000 की सैलरी से ₹33 लाख के पैकेज तक, अंकुर वारिकू ने बताया 5 साल का वो सक्सेस सीक्रेट; जिसने बदल दी जिंदगी
May 25, 2026 | 06:42 PM9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
May 25, 2026 | 06:31 PMMeditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














