इंटरनेट फट रहा है! 'हिटमैन' ने जीते करोड़ों दिल, अय्यर की शर्मनाक हरकत पर रोहित शर्मा ने किया ये काम

Shreyas Iyer Trophy: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने CEAT अवॉर्ड्स में श्रेयस अय्यर की ट्रॉफी उठाकर रखी, उनके इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया।
CEAT Cricket Awards
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर CEAT क्रिकेट अवॉर्ड में (फोटो- @rushiii_12)
Published on: 
Updated on: 

CEAT Cricket Award: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे अंतराल के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज से पहले उन्होंने मुंबई में आयोजित CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स में शिरकत की, जहां उनके आगमन से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

फैंस को रोहित को एक बार फिर मैदान पर देखने की उम्मीद ने रोमांचित कर दिया है। लेकिन इस समारोह के दौरान जो छोटी-सी घटना घटी, उसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया और एक बार फिर साबित कर दिया कि रोहित न सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी हैं, बल्कि एक विनम्र इंसान भी हैं।

रोहित शर्मा ने जीता दिल

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान श्रेयस अय्यर को जब उनका पुरस्कार मिला, तो वह लौटते समय उसे गलती से फर्श पर रख बैठे। ठीक उसी समय पास में बैठे रोहित शर्मा ने बिना किसी हिचकिचाहट के वह ट्रॉफी उठाई और टेबल पर रख दी। यह छोटा-सा कदम दर्शकों को बहुत बड़ा संदेश दे गया। बड़े खिलाड़ी सिर्फ खेल से नहीं, अपने व्यवहार से भी पहचान बनाते हैं। इस वाकये का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस रोहित की इस सादगी और सम्मानजनक रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सीएटी अवॉर्ड्स में रोहित का लुक भी चर्चा का विषय रहा। वह पूरी तरह फिट और पहले से ज्यादा ऊर्जावान नजर आए। उनके शरीर की टोनिंग और आत्मविश्वास से फैंस को उम्मीदें हैं कि यह वही पुराना “हिटमैन” फिर से मैदान पर धमाल मचाने वाला है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रोहित अपनी फिटनेस और फॉर्म बनाए रखते हैं, तो वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने रह सकते हैं।

अब फैंस की निगाहें रोहित की वापसी पर टिकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा। यह सीरीज रोहित के लिए सिर्फ वापसी नहीं, बल्कि खुद को दोबारा साबित करने का अवसर है। उन्हें यह भी पता है कि मौजूदा भारतीय टीम में प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी है और अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें रन बनाते रहना होगा।

दिलचस्प बात यह है कि इस दौरे में रोहित और श्रेयस अय्यर एक ही टीम में साथ खेलते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी टीम इंडिया के मध्यक्रम को मजबूती दे सकती है। रोहित का अनुभव और अय्यर की आक्रामकता मिलकर टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कुल मिलाकर, रोहित शर्मा का यह नया अध्याय क्रिकेट फैंस के लिए उम्मीद और उत्साह से भरा हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com