Anand Mahindra Praises Gurindervir Singh After 100m National Record Performance
गुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
Anand Mahindra Viral Post : 100 मीटर स्प्रिंट में नया रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदरवीर सिंह की तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने उन्हें भारत का नया प्रेरणास्रोत बताया और उनकी उपलब्धि को मंडे मोटिवेशन कहा।
आनंद महिंद्रा और गुरिंदरवीर सिंह की तस्वीर (सोर्स - इंटरनेट)
Follow Us
Follow Us :
Gurindervir Singh Indian Sprinter : भारत के युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह इन दिनों अपनी शानदार उपलब्धि को लेकर चर्चा में हैं। 100 मीटर स्प्रिंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसके बाद खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी जमकर चर्चा हो रही है। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने भी उन्हें अपना मंडे मोटिवेशन बताया है।
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत में एक नए ‘फ्लाइंग सिख’ की संभावना लोगों को उत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि 100 मीटर दौड़ दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में से एक है क्योंकि इसमें दुनिया के सबसे तेज इंसान की तलाश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The idea of an all-new ‘Flying Sikh’ understandably captured headlines this past weekend.And perhaps no event in athletics grips the world quite like the 100 metres sprint. The search for the world’s fastest human being.
आनंद महिंद्रा ने गुरिंदरवीर सिंह को मंडे मोटिवेशन बताया
आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में भारतीय स्प्रिंटिंग के बदलते स्तर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले यह सोचना मुश्किल लगता था कि भारत के खिलाड़ी विश्व स्तर की स्प्रिंटिंग में चुनौती पेश कर पाएंगे, लेकिन अब स्थिति बदल रही है।
उन्होंने गुरिंदरवीर के साथ Animesh Kujur का भी जिक्र किया और कहा कि इन खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि भारतीय एथलीट भी उच्च स्तर पर मुकाबला करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड लगातार बेहतर हुआ है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उम्मीदें बढ़ी हैं।
महिंद्रा ने अपने पोस्ट में कहा कि गुरिंदरवीर सिंह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े मुकाबलों के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने दुनिया के शीर्ष स्प्रिंटर्स का उदाहरण देते हुए बताया कि 10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करना खेल जगत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी लोग गुरिंदरवीर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
कई यूजर्स का कहना है कि सही ट्रेनिंग, बेहतर खेल विज्ञान और मजबूत तैयारी के साथ भारतीय खिलाड़ी भी विश्व स्तर पर नया इतिहास बना सकते हैं। गुरिंदरवीर की इस उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़े और सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
Anand mahindra praises gurindervir singh after 100m national record performance