- Hindi News »
- Sports »
- Ranji Trophy Shami Shines With 8 Wickets Bengal Struggles Jk Need 83 Runs To Win This Match
Ranji Trophy: शमी के 8 विकेट के बाद भी हार की कगार पर बंगाल, जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए अब 83 रनों की और दरकार
Ranji Trophy 2025-26: दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को 99 रनों पर ढेर किया। दिन के अंत तक 2 विकेट पर 43 रन बनाकर जीत के करीब पहुंच चुकी है, उन्हें फाइनल के लिए 83 रन चाहिए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

जम्मू-कश्मीर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Jammu and Kashmir vs Bengal, 2nd Semi Final: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर जीत के बहुत करीब पहुंच चुकी है। मोहम्मद शमी के 8 विकेट लेने के बावजूद बंगाल की टीम हार की कगार पर पहुंच चुकी है। जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के लिए 83 रन और बनाने होंगे। जबकि जम्मू-कश्मीर के 8 विकेट शेष हैं। तीसरे दिन की समाप्ति पर जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए हैं।
तीसरे दिन बंगाल के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। पहली पारी में बढ़त होने के बाद भी बंगाल की टीम दूसरी पारी में 99 रनों पर ढेर हो गई। बंगाल का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सका। बंगाल के लिए सबसे ज्यादा रन शाहबाज अहमद ने बनाए। 24 रन बनाकर शाहबाज दूसरी पारी में टॉप स्कोरर रहे।
दूसरी पारी में बंगाल की बेहद खराब शुरुआत
दूसरी पारी में बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सुदीप चटर्जी और पहली पारी में शतक लगाने वाले सुदीप कुमार घरामी ने बिना खाता खोले ही आउट हो गए। महज 7 रन के स्कोर पर ही बंगाल ने तीन विकेट गंवा दिए। उसके बाद 19 के स्कोर पर अनुस्तुप मजुमदार 12 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Ranji Trophy: 8 विकेट और 3 मेडन ओवर, शमी के कहर से बंगाल को मिली बढ़त; क्या अब होगी भारतीय टीम में वापसी?
ICC Rankings में दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका, पाकिस्तानी खिलाड़ी बनी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज
T20 World Cup में कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने
टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: 8 विकेट और 3 मेडन ओवर, शमी के कहर से बंगाल को मिली बढ़त; क्या अब होगी भारतीय टीम में वापसी?
यहां से सुरज जायसवाल और शाहबाज अहमद ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन 54 के स्कोर पर शाहबाज आउट हो गए। उसके बाद सुरज भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। यहां के बाद से बंगाल की टीम 99 रनों पर ही सिमट गई। पहली पारी में 26 रनों की बढ़त के साथ जम्मु-कश्मीर को 126 रनों का टारगेट दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए दूसरी पारी में आकिब नबी दार ने 4, सुनील कुमार ने 4, युद्धवीर सिंह ने 2 विकेट लेकर बंगाल को सस्ते में समेट दिया।
दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने बनाए 43 रन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। शुभम पुंडिर 23 और वंशराज शर्मा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शुभम खजुरिया 1 और यावेर हसन 6 रन बनाकर आउट हो गए। जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 83 और रन बनाने है। जबकि बंगाल को इस मुकाबले को जीतने के लिए 8 विकेट और चटकाने होंगे।
Ranji trophy shami shines with 8 wickets bengal struggles jk need 83 runs to win this match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup: भारत से हार के बाद कैसी है पाकिस्तान टीम की स्थिति, उस्मान तारिक ने बताया ड्रेसिंग रूम का सच
Feb 17, 2026 | 07:22 PMजलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती: मुंबई जैसे तटीय शहरों पर खतरा, 2030 तक 50% हरित ऊर्जा का लक्ष्य
Feb 17, 2026 | 07:14 PMखजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए
Feb 17, 2026 | 07:10 PMखेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 06:56 PMAjit Pawar Plane Crash: टेल सुरक्षित तो ब्लैक बॉक्स कैसे जला? AAIB की जांच पर अमोल मिटकरी के सवालों से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 06:54 PM‘ईरान को मिटाने का सपना छोड़ दें ट्रंप’, खामेनेई ने दी US को धमकी; अमेरिकी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देंगे
Feb 17, 2026 | 06:53 PMऑस्ट्रेलिया भुगत रहा अपनी करनी का फल, जानें कब-कब कंगारू टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर?
Feb 17, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














