-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Pujara Says It Will Be Challenging For Gill To Lead India In England
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनने के बाद इस दिग्गज बल्लेबाज ने गिल को दी चेतावनी, कहा- इंग्लैंड में…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद दिग्गज बल्लेबाज चतेश्वर पुजारा ने कहा कि इंग्लैंड में भारतीय टीम का नेतृत्व करना चुनौती भरा होगा।

शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय टेस्ट टीम को नया कप्तान मिल गया है। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों में भारत की कप्तानी करना चुनौती भरा होगा।
चेतेश्वर पुजारा ने यह भी कहा कि अगर गिल की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करती है और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कप्तान के तौर पर वो और बेहतर बनते जाएंगे। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
इंग्लैंड में भारत का नेतृत्व करना चुनौतीपूर्ण होगा
पुजारा ने भारत के इंग्लैंड दौरे के आधिकारिक प्रसारक ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बातचीत में रविवार को कहा कि आप युवा हो या अनुभवी अगर कप्तान के रूप में विदेश जाते हैं तो यह चुनौतीपूर्ण होगा। इंग्लैंड में शुरुआत करना शुभमन के लिए आसान नहीं होगा लेकिन यह एक युवा खिलाड़ी के लिए शानदार मौका है। वह इंग्लैंड में अगर अच्छी कप्तानी करता है तो इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
पुजारा ने कहा कि हमने सुना है कि बुमराह इंग्लैंड में पांचों मैच नहीं खेल पायेंगे इसलिए गिल को टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गयी है। शुभमन को जिम्मेदारी दी गई है तो इसका मतलब है कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ता सोच रहे हैं कि वह लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।
बल्लेबाज के रूप में होंगे सफल
उन्होंने कहा कि बल्लेबाज के तौर पर भी उन पर बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन मुझे यकीन है कि जिस तरह की प्रतिभा उनमें है वह इंग्लैंड में सफल होंगे। यह निश्चित रूप से उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मुझे नहीं पता कि कप्तान होने से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आएगा या नहीं, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की है।
गिल आक्रामक खिलाड़ी है
पुजारा ने भारत के लिए 2010 में पदार्पण करने के बाद 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाये है। उनका मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी से उनका बल्लेबाजी में रवैया नहीं बदलेगा जो आक्रामक है। मुझे नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी का तरीका बदलेगा। उन्हें उसी तरह बल्लेबाजी करनी होगी, जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं। वह एक आक्रामक खिलाड़ी हैं उन्हें अपने शॉट खेलना पसंद है और उन्हें अपने शॉट खेलना जारी रखना होगा। पुजारा ने खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड दौरे के लिए ऋषभ पंत को उप-कप्तान नियुक्त करने के फैसले का समर्थन किया।
Pujara says it will be challenging for gill to lead india in england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














