-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Paris Olympic 2024 Kapil Dev Congratulated A Suggested To Play Freely In Olympic
Paris Olympic 2024: ओलंपिक पर जा रहे खिलाड़ियों को कपिल देव की खास सलाह, कहा- खुलकर खेलें देश के जाबांज
- Written By: प्रिया जैस
पेरिस ओलंपिक में इस बार सभी भारतीयों को ओलंपिक के लिए जा रहे भारतीय दल से बहुत उम्मीदें हैं। इनमें से एक क्रिकेट के महान पूर्व खिलाड़ी कपिल देव ने भी भारत से ओलंपिक के लिए जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल को सलाह और ढेरों शुभकामनाएं दी।

कपिल देव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 के आरंभ में अब केवल 8 दिन बाकि रह गए है। जहां इस में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बेस्ट विशेस मिल रही है। वहीं कपिल देव ने भी भारतीय ओलंपिक दल को ढेरों शुभकामनाओं के साथ उनके खेल के लिए खास सलाह भी दी है।
भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (PGTI) के अध्यक्ष कपिल देव ने बुधवार को ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को 26 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों के महाकुंभ में स्वच्छंद होकर खेलने की सलाह दी और उम्मीद जताई कि देश पेरिस में दोहरे अंक में पदक जीतेगा।
कपिल देव ने दी शुभकामनाएं
पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व 117 सदस्यीय दल करेगा और देश को तोक्यो में जीते सात पदकों की संख्या को बेहतर करने की उम्मीद है। ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियन्स लीग (TGCL) के दूसरे सत्र की घोषणा के मौके पर कपिल ने कहा, ‘‘मैं किसी खिलाड़ी के लिए कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं दे सकता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम इस साल और अधिक पदक जीतेंगे और यह महत्वपूर्ण है।”
सम्बंधित ख़बरें
10 जून का इतिहास: भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की
28 मार्च का इतिहास: जब साइना नेहवाल बनीं दुनिया की ‘क्वीन’ और कपिल देव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ था ध्वस्त
‘मैं अच्छा कर सकता हूं…’, पूर्व कप्तान ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल से पहले दी खास सलाह
सुनील गावस्कर और कपिल देव की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई FIR, इमरान खान के लिए लिखी थी चिट्ठी
उन्होंने कहा, ‘‘सभी को (भारतीय खिलाड़ियों) मेरी सलाह होगी कि वे जाएं और खुद को जाहिर करें, स्वच्छंद होकर खेलें। हम क्यों उम्मीद नहीं करेंगे कि हम दोहरे अंक में पदक जीतेंगे।” कपिल ने हालांकि भारतीय क्रिकेट और नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर पर टिप्पणी करने से परहेज किया।
गौतम गंभीर को दी शुभकामनाएं
कपिल ने कहा, ‘‘अगर गौतम गंभीर वह पद (भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद) संभाल रहे हैं तो मैं उन्हें और टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मैं भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”
गोल्फ के शौकीन कपिल ने उम्मीद जताई कि देश में यह खेल आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इस ऊंचाई पर पहुंचेगा। मुझे उम्मीद है कि एक दिन गोल्फ भी क्रिकेट की ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।”
सितंबर में होगा टीजीसीएल का दूसरा सत्र
टीजीसीएल के दूसरे सत्र का आयोजन बेंगलुरू के प्रेस्टीज गोल्फशर क्लब में दो से सात सितंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार श्रीलंका की एक टीम सहित कुल आठ टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी जिनमें नाम वेव राइडर्स, मुंबई वारियर्स, चंडीगढ़ टाइटंस, चेन्नई हसलर्स, दक्षिण रेंजर्स, लहरी लायंस, गोल्फिज्म और कोलंबो लायंस हैं।
टूर्नामेंट के पहले सत्र में चार टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार के प्रारूप में आईपीएल शैली और राइडर कप शैली का मिश्रण देखने को मिलेगा। प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ी होंगे जिसमें पेशेवर, एमेच्योर और साथ ही सेलीब्रिटी गोल्फर भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें-
एशियाई पैरालंपिक समिति का बड़ा फैसला, दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करेगी दीपा मलिक
विजेता टीम की इनामी राशि बढ़ी
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 30 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी जो पिछले साल के 15 लाख रुपये की तुलना में दोगुनी इनामी राशि है। उप विजेता टीम को 15 लाख जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
कपिल ने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट काफी प्रगति करेगा और इससे खिलाड़ियों को पैसा कमाने अच्छा मौका मिलेगा। कपिल ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट की इनामी राशि में पिछले साल की तुलना में इजाफा हुआ है लेकिन मैं चाहता हूं कि इसमें खेलने वाले गोल्फर इस टूर्नामेंट से अच्छा पैसा कमाएं। मैं अगले पांच साल में इस टूर्नामेंट की इनामी राशि को 10 लाख डॉलर तक देखना चाहता हूं।”
ओलंपिक में गोल्फ से है उम्मीद
पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल ने उम्मीद जताई थी कि तोक्यो ओलंपिक में चूकने के बाद पेरिस ओलंपिक में भारतीय गोल्फर पदक जीतने में सफल रहेंगे। ओलंपिक की भारत की गोल्फ टीम में महिला वर्ग में अदिति अशोक और दीक्षा डागर जबकि पुरुष वर्ग में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर को जगह मिली है। अदिति 2021 में हुए तोक्यो ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थी और मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Paris olympic 2024 kapil dev congratulated a suggested to play freely in olympic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














