- Hindi News »
- Sports »
- Asian Paralympic Committee Appointed Athlete Deepa Malik As A Representative Of South Asia
एशियाई पैरालंपिक समिति का बड़ा फैसला, दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करेगी दीपा मलिक
- Written By: प्रिया जैस
एशियाई पैरालंपिक समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें समिति ने भारत की पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक को दक्षिण एशिया के प्रतिनिधि के रूप में चुना है। प्रतिनिधि के रूप में जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेगी।

दीपा मलिक (सौजन्य- एक्स)
नई दिल्ली: भारत ओलंपिक के साथ ही पैरालंपिक में भी अपनी छाप छोड़ चुका है। पैरालंपिक में ना केवल पुरूष बल्कि महिला वर्ग ने भी अपना कमाल दिखाया है। जिनमें सबसे पहला नाम दीपा मलिक का आता है। जिन्हें अब एपीसी ने दक्षिण एशिया के लिए प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।
महिलाओं में भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक को एशियाई पैरालंपिक समिति (एपीसी) ने दक्षिण एशिया के लिए उप क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया है। एपीसी की 34वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक के दौरान इस नियुक्ति की पुष्टि की गई। यह नियुक्ति पैरा खेलों में लैंगिक विविधता और खिलाड़ियों के नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपा मलिक तुरंत पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।
मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार भारत की पूर्व पैरालंपिक समिति प्रमुख की नियुक्ति से कार्यकारी बोर्ड में महिला प्रतिनिधियों की संख्या पांच हो गई है जो एपीसी के इतिहास में बोर्ड में महिलाओं का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
Gratitude to @asianparalympic
for this appointment ahead of #Paris2024 & to @PCI_IN_Official for the steadfast support! It's an honor for me to represent South Asia & be a voice for our region in the #ParalympicMovement to promote #InclusionThroughSportshttps://t.co/uhvFUsT3tF https://t.co/hLOtSf8CO6 pic.twitter.com/ejfed1a58n — Deepa Malik PLY (@DeepaAthlete) July 17, 2024
एपीसी के अध्यक्ष का बयान
एपीसी के अध्यक्ष माजिद रशीद ने कहा, ‘‘हमारे कार्यकारी बोर्ड की बैठकों में महिलाओं की संख्या मंस इजाफा होना सकारात्मक कदम है, विशेषकर जब डॉक्टर दीपा मलिक के अनुभव, कौशल और जानकारी रखने वाली कोई महिला इसमें शामिल हो। ”
दीपा मलिक की भूमिका
दीपा की भूमिका में दक्षिण एशियाई देशों का प्रतिनिधित्व करना और इस क्षेत्र में पैरा खेलों के विकास और इन्हें प्रोमोट करने की वकालत करना होगा।
दीपा ने कहा, ‘‘दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है और मेरे लिए शानदार मौका है। भारत लंबे समय से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का नेतृत्वकर्ता रहा है और अब इस बड़े परिवार में योगदान देने के लिए आगे बढ़ने का सही समय है। ”
2016 में दीपा मलिक ने 45 की उम्र में पैरालंपिक खेलों में पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वे भारत की पहली महिला एथलीट बनी थी। उन्होंने 2016 रियो समर पैरालंपिक में शॉट पुट में रजत पदक जीता था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Asian paralympic committee appointed athlete deepa malik as a representative of south asia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM










