- Hindi News »
- Sports »
- Neeraj Chopra Wins As The Runner Up In Diamond League 2024
सिर्फ 1 सेंटीमीटर से गोल्ड चूके गोल्डन बॉय, डायमंड लीग में सिल्वर से करना पड़ा संतोष
देश के सबसे मशहूर एशलीटों में से एक नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2024 में दूसरा स्थान हासिल किया है। नीरज केवल एक सेंटीमीटर की कम दूरी होने के कारण इस कॉन्पीटिशन के चैंपियन नहीं बन पाएं। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने इस प्रतियोगिता में अपने बेस्ट थ्रो की बदौलत ये खिताब अपने नाम किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

नीरज चोपड़ा (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश में गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा के बारे में एक बहुत बड़ी खबर सामने आयी है। हाल ही में बेल्जियम के ब्रुसेल्स में जेवलिन थ्रो स्पोर्ट्स के लिए डायमंड लीग 2024 का आयोजन हुआ था। इस खेल के फाइनल में भारत के जेवेलिन थ्रो के प्रतिभागी नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि ये दूसरी बार हो रहा है कि जब नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। इस कॉम्पीटिशन में नीरज केवल 1 सेंटीमीटर की दूरी के कारण गोल्ड मेडल से चूके है।
इस भालाफेंक प्रतियोगिता में नीरज का बेस्ट थ्रो 87.86 मीटर का रहा, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.87 मीटर का रहा था। नीरज मात्र एक सेटींमीटर के डिसटेंस के कारण गोल्ड मेडल जीतने से चूके है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के प्रदर्शन ने उन्हें इस कॉम्पीटिशन का चैंपियन बना दिया है।
नीरज के थ्रो
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे नीरज ने पहले प्रयास में ही 86.82 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले प्रतिद्वंदी एंडरसन पीटर्स का पहला थ्रो 87.87 मीटर की दूरी पर पहुंचा था। पीटर्स के इसी थ्रो ने उन्हें इस प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब जितवाया है। नीरज के दूसरे थ्रो में उनका भाला 84 मीटर से भी कम की दूरी को पार कर पाया था, लेकिन अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87.86 मीटर की दूरी पर भाला फेंका था। इस थ्रो की बदौलत नीरज इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर पाएं है। भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का भाला चौथे और आखरी प्रयास में 86 मीटर से कुछ ज्यादा की ही दूरी तय पाया था, लेकिन फिर भी वे चैंपियन नहीं बन पाएं।
सम्बंधित ख़बरें
SAI तक पहुंची कोच की काली करतूतें? नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने लगाए शोषण के आरोप, किए चौंकाने वाले खुलासे
दोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
करनाल में नीरज चोपड़ा का भव्य रिसेप्शन, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने दी बधाई
पीएम मोदी और नीरज चोपड़ा की मुलाकात, पत्नी हिमानी भी रहीं मौजूद, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
2022 में अपने नाम किया था खिताब
आपको बता दें कि नीरज भले ही इस साल चैंपियन ना बन पाएं हो, लेकिन साल 2022 के डायमंड लीग में नीरज ने इस कॉम्पीटिशन को जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। उस साल नीरज ने फाइनल में उनका थ्रो 88.44 मीटर की दूरी को पार कर लिया था, जिसके कारण उनकी ऐतिहासिक जीत हुई थी। डायमंड लीग 2023 में चेक रिपब्लिक के याकूब वालेश ने 84.24 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर ये प्रतियोगिता जीती थी। इस साल नीरज के भाले ने 83.80 मीटर की दूरी तय करके दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनायी थी।
आपको बता दें कि डायमंड लीग को जीतने वाले चैंपियन को इनाम के रुप में 30 हजार यूएस डॉलर की प्राइस मनी मिलती है। इस साल का ये कॉम्पीटिशन जीतने वाले एंडरसन पीटर्स को करीब 25 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को 12 हजार डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये इनामी राशि मिली है।
Neeraj chopra wins as the runner up in diamond league 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMपीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर
May 26, 2026 | 09:51 AMशिकारी खुद यहां शिकार हो गया! आवारा बिल्लियों को पकड़ने चली नासिक मनपा, खुद बनी ‘भीगी बिल्ली’
May 26, 2026 | 09:51 AMShare Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
May 26, 2026 | 09:50 AMउमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














