-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Michael Vaughan On England Player Leaving Ipl And Play With Pakistan
इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज पर फूटा माइकल वॉन का गुस्सा, कहा- इससे अच्छा IPL खेल लेते
- Written By: मृणाल पाठक
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आईपीएल को बीच में छोड़ दिया और वापस अपने देश लौट गए। जिसके बाद टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। ऐसे में अब माइकल वॉन ने इस पर निराशा जताते हुए कहा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी इससे अच्छा आईपीएल में खेलकर दबाव ने खेलना का अनुभव ले लेते।

माइकल वॉन और जोस बटलर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चेन्नई: पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलने के लिये अपने क्रिकेटरों को आईपीएल से वापिस बुलाकर इंग्लैंड ने गलती की क्योंकि उन्हें प्लेआफ में दबाव के हालात में खेलने का अनुभव नहीं मिल सका जो टी20 विश्व कप में काम आता।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स), फिल साल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स) और विल जैक्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये वापिस बुला लिया था जिसकी सुनील गावस्कर समेत भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की थी।
वॉन ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पहले है लेकिन आईपीएल में दबाव उससे कम नहीं। इन खिलाड़ियों को प्रशंसकों, मालिकों और सोशल मीडिया के जिस दबाव का सामना करना होता है, वह बहुत बड़ा है।” उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड ने खिलाड़ियों को वापिस बुलाकर उस दबाव के अनुभव से वंचित कर दिया। आईपीएल प्लेआफ के दबाव, दर्शकों के दबाव से तैयारियां पाकिस्तान के खिलाफ टी20 खेलने से कहीं बेहतर होती।”
सम्बंधित ख़बरें
उन्होंने कहा, ‘‘खास तौर पर साल्ट और जैक्स को तो बहुत कुछ सीखने को मिलता और उनकी तैयारी मजबूत होती। मैं पाकिस्तान या इंग्लैंड टीम का अपमान नहीं कर रहा लेकिन आईपीएल में दबाव बहुत होता है और इसका स्तर उस द्विपक्षीय श्रृंखला से बेहतर है।”
(एजेंसी)
Michael vaughan on england player leaving ipl and play with pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














