LSG के ओनर गोयनका को केएल राहुल ने दिया करारा जवाब! 2024 IPL में मचा था बवाल

आईपीएल 2024 में LSG का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन में LSG को जब KKR के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, तबटीम के मालिक संजीव गोयनका काफी बौखला गए थे और मैदान पर ही कप्तान केएल राहुल को सुनाने लगे थे। जिसके बाद अब राहुल ने IPL टीम के ओनर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ विवाद के बाद केएल राहुल ने आईपीएल टीम के मालिक पर निशाना साधा
केएल राहुल और संजीव गोयनका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन में ही LSG को जब केकेआर के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, तब कोच नहीं खुद टीम के मालिक संजीव गोयनका काफी बौखला गए थे। जिसके बाद उन्होंने मैदान पर ही कप्तान केएल राहुल को सुनाने लगे थे।

दरअसल, केकेआर के खिलाफ लखनऊ ने बेहद खराब खेल दिखाया था। जिस पिच पर लखनऊ 161 रन भी काफी मुश्किल से बना पाई थी, उस पिच पर केकेआर ने महज 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया था। जिसके बाद टीम के ओनर संजीव गोयनका काफी गुस्से में  दिखाई दिए और मैदान पर ही कप्तान केएल राहुल की क्लास लगा दी थी। जिसे कैमरे ने कैद कर लिया था।

2024 IPL में मचा था बवाल

जिसके बाद इस मुद्दे पर काफी जमकर बवाल हुआ था।  हालांकि कुछ समय बाद केएल राहुल और LSG के ओनर गोयनका की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें दोनों के बीच सब ठीक दिखाई दे रहा था। हालांकि अब राहुल के एक बयान ने फिर से इस मुद्दे को उठा दिया है।

गोयनका और राहुल के बीच कुछ ठीक नहीं

केएल राहुल ने एक पॉडकास्ट में कहा, 'आईपीएल में जो टीम ओनर होते हैं वह बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं। टीम के प्लेयर्स को चुनने के लिए उनके द्वारा पूरी रिसर्च की जाती है। लेकिन फिर भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि टीम को हर मुकाबले में जीत हासिल होगी ही। आप डाटा के हिसाब से बेस्ट खिलाड़ियों को चुनते हो लेकिन ऐसा हो सकता है कि उस खिलाड़ी के लिए वह साल एकदम खराब हो। खेल में किसी भी प्लेयर को कभी न कभी बुरे दौर से गुजरना ही पड़ता है।'

RCB के लिए खेलेंगे केएल राहुल

जानकारी के लिए बता दें कि केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ दो बार प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन आईपीएल 2024 में यह टीम नाकाम रही। जिसकी वजह से ओनर और कप्तान के बीच गहमागहमी हो गई, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल को लखनऊ की टीम आईपीएल 2025 के लिए रिलीज कर सकती है। ऐसे में अगर ऐसा होता है तो रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल आरसीबी की रडार में हैं। वह 2025 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com