-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Deori Sandipani School Admission Crisis Hundreds Of Students Await
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Deori Sandipani School News: सागर के ₹33 करोड़ी सांदीपनि स्कूल में प्रवेश न मिलने से 500 छात्रों का भविष्य अधर में, कांग्रेस ने दी कड़े विलेख संग जनआंदोलन की चेतावनी।

सांदीपनि स्कूल सागर एडमिशन संकट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sandipani School Admission Crisis: सागर जिले के देवरी स्थित करोड़ों रुपये की लागत से बने शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। 10वीं और 11वीं कक्षा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अब तक प्रवेश नहीं मिल पाया है। अभिभावक लगातार प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकलने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी आंदोलन की चेतावनी दे दी है।
करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को बेहतर शिक्षा की उम्मीद थी। लेकिन नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक लगभग 200 से 500 विद्यार्थियों को 10वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिल सका है।
कुछ दिनों पहले छात्रों के अभिभावकों ने एसडीएम को सौंपा था ज्ञापन
कुछ दिन पहले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने देवरी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द प्रवेश दिलाने की मांग की थी। उनका कहना है कि दो महीने से वे अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। लगातार हो रही देरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका पूरा शैक्षणिक सत्र खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
दतिया उपचुनाव: पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 3,600 लीटर लहान मौके पर नष्ट
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पांडे ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि सभी पात्र विद्यार्थियों को जल्द प्रवेश नहीं दिया गया तो कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन करेगी। उनका कहना है कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशासन की उदासीनता स्वीकार नहीं की जा सकती।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक नहीं आया स्पष्ट जवाब
इस पूरे मामले में विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। विद्यालय के प्राचार्य ने मीडिया से चर्चा करने से इनकार कर दिया। शिक्षा विभाग की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 14 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली से इस शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ करते हुए बेहतर शिक्षा व्यवस्था का संदेश दिया था।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
ऐसे में अब करोड़ों की लागत से बने इस विद्यालय में प्रवेश को लेकर खड़े हुए सवाल प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर छात्रों का यह प्रवेश संकट कब दूर होगा।
Sagar deori sandipani school admission crisis hundreds of students await
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM












