- Hindi News »
- Sports »
- Mcc Announced Big Change In Cricket Rules Batter Word Use Instead Of Batsman
क्रिकेट नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, हमेशा के लिए हटाया गया ‘बैट्समैन’ शब्द, जानें वजह
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाजों को हमेशा से ही अंग्रेजी में बैट्समैन (Batsman) कहा जाता है, लेकिन अब क्रिकेट नियमों (Cricket Rules) में बड़ा बदलाव (Changes In Cricket Rules) देखने मिला है। बदले नियमों के अनुसार अब बल्लेबाजों को ‘बैट्समैन’ नहीं कहा जाएगा, अब इन्हें ‘बैटर’ (Batter instead of Batsman) के नाम से जाना जाएगा। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बुधवार को यह ऐलान करते हुए साफ किया है कि, क्रिकेट के खेल में अब महिला और पुरुष क्रिकेटरों (Women And Men Crickters) के लिए अब समान शब्द का इस्तेमाल होगा। अब किसी भी बल्लेबाज को ‘बैटर’ (Batter) कहा जाएगा।
बदलाव के पीछे बड़ा मकसद
दरअसल, क्रिकेट के नियमों में अचानक हुए इस बदलाव का मकसद बहुत ही शानदार है। बोर्ड मेंबर अब चाहते हैं कि क्रिकेट में महिला और पुरुष क्रिकेटरों को बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे क्रिकेट के स्टैंडर्ड को और बेहतर बनाया जा सकता है। अब पुरुष और महिला दोनों के लिए ‘बैट्समैन’ के बजाय तुरंत प्रभाव से ‘जेंडर न्यूट्रल’ शब्द ‘बैटर’ का उपयोग होगा। एमसीसी का मानना है कि ‘जेंडर-न्यूट्रल’ का इस्तेमाल सभी के लिए एक सा होने पर क्रिकेट के दर्जे को बेहतर किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
क्या रही बदलाव की वजह?
महिला क्रिकेट ने दुनियाभर में बड़े स्तर पर पहुंचकर काफी नाम कमाया है। इसलिए महिलाओं और लड़कियों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक ‘जेंडर न्यूट्रल’ शब्दों को अपनाने का फैसला किया जा रहा है। बता दें कि कई संचालन संस्थाएं और मीडिया संस्थाएं पहले से ही ‘बैटर’ शब्द का इस्तेमाल करती आई हैं। एमसीसी ने कहा, ‘2017 में पिछले ‘रिड्राफ्ट’ में ICC और महिला क्रिकेट की कुछ महत्वपूर्ण अधिकारियों से सलाह के बाद सहमति बनी थी कि खेल के नियमों के अनुसार शब्दावली ‘बैट्समैन’ ही रहेगी।’
हमेशा के लिए हटा ‘बैट्समैन’ शब्द
घोषित हुए बदलावों में ‘बैटर’ और ‘बैटर्स’ शब्द क्रिकेट में अब यूज़ होगा। वह नियम ‘बॉलर्स’ और ‘फील्डर्स’ शब्दों के अनुरूप ही है। एमसीसी में सहायक सचिव जेमी कॉक्स ने बताया कि, ‘एमसीसी क्रिकेट को सभी के लिए एक खेल मानता है। यह समय इस फैसले को आधिकारिक रूप से मान्यता देने के लिए सही है और हम इन बदलावों का ऐलान करते हुए बेहद खुश हैं।’ ज्ञात हो कि, हिंदी में महिला क्रिकेटर और पुरुष क्रिकेटर के लिए बल्लेबाज शब्द का ही उपयोग किया जाता है।
Mcc announced big change in cricket rules batter word use instead of batsman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के कोलाबा में टला बड़ा हादसा! 5 मंजिला किस्मत बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
May 28, 2026 | 02:45 PMDigital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
May 28, 2026 | 02:45 PMमहाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
May 28, 2026 | 02:43 PMDhinchak Pooja की वेडिंग फोटोज देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
May 28, 2026 | 02:41 PMसंभाजीनगर में ‘प्लग एंड प्ले’ औद्योगिक पार्क योजना में शहर को शामिल करने की मांग; निवेशकों को मिलेगा बढ़ावा
May 28, 2026 | 02:35 PMमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रहे थे, साहित्य जगत में शोक
May 28, 2026 | 02:31 PMUN Weather Alert: अगले 5 सालों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, UN ने दी दुनिया को बड़ी चेतावनी
May 28, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














