गिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार

CM Race BJP Maharashtra: महाजन के 'हॉटलाइन' तंज पर एकनाथ खडसे ने पलटवार करते हुए उन्हें फडणवीस के बाद अगला मुख्यमंत्री बताया। भाजपा वापसी और सीएम पद पर सियासत तेज हो गई।
Girish Mahajan Eknath Khadse CM Race BJP Maharashtra Political Row
महाजन के 'हॉटलाइन' तंज पर एकनाथ खडसे का पलटवार (सोर्स: AI)
Updated on

CM Race BJP Maharashtra Political Row: मंत्री गिरीश महाजन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता एकनाथ खडसे की सियासी अदावत एक बार फिर सामने आई है। महाजन के हॉटलाइन वाले तंज का खडसे ने करारा जवाब दिया है और उन्हें अगले मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बता दिया है।

दरअसल, विनोद तावड़े से खडसे की मुलाकात के बाद भाजपा में उनकी घर वापसी की अटकलें फिर से हुई थीं। इसी के साथ-साथ ऐसा भी दावा किया जा रहा था कि खडसे का भाजपा में प्रवेश रोकने के लिए महाजन खेमा एक्टिव हो गया है।

इस पर महाजन ने तंज कसते हुए कहा था कि खडसे की तो दिल्ली से सीधी 'हॉटलाइन' है, ऐसे में मैं भला उनकी वापसी कैसे रोक सकता हूं। महाजन के 'हॉटलाइन' वाले उसी तंज पर पलटवार करते हुए खडसे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बाद दिल्ली जाने के बाद महाजन ही अगले सीएम बनेंगे।

अमित शाह से मुलाकात का दावा

खडसे ने यह भी खुलासा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाकर भाजपा में वापसी का सुझाव दिया था। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वे भाजपा में नहीं जाएंगे और शरद पवार के साथ ही बने रहेंगे।

दूसरी तरफ महाजन ने सीएम पद की रेस में अपना नाम होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह जो कुछ भी हैं वह देवेंद्र फडणवीस की वजह से ही है। इसके अलावा तो कोई मुझे जानता भी नहीं है।

CM पद को लेकर घमासान

उल्लेखनीय यह है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर पहले ही जबरदस्त घमासान मचा है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की फिर से मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा किसी से छिपी नहीं है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी से कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगला प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।

इसलिए शाह अपने प्रतिद्वंद्वी फडणवीस को दिल्ली की राजनीति में उलझाकर उनका राजनीतिक कद घटा सकते हैं। इसी बीच यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि फडणवीस के दिल्ली जाने के बाद राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले अगले सीएम बनेंगे। जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक बच्चू कडू ने कहा कि सीएम पद के योग्य सिर्फ शिंदे ही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com