- Hindi News »
- Sports »
- Lsg Vs Rcb Ipl 2026 Mitchell Marsh Century Prince Yadav Spell Lucknow Win
टेबल टॉपर बनने से चुकी RCB, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स 9 रन से हराया, गेंद से चमके प्रिंस यादव
IPL 2026 News: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में मिचेल मार्श के तूफानी शतक और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से मात दी।
- Written By: अक्षय साहू

रोमांचक मुकाबले एलएसजी ने आरसीबी को हराया (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2026 RCB vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से हराया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी। एलएसजी की इस सीजन की यह तीसरी जीत है।
बारिश के कारण हुए समय की बर्बादी की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया। एलएसजी से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। इसके बाद प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को 46 पारियों के बाद ‘डक’ पर पवेलियन भेजा।
पडिक्कल और पाटीदार संभाला मोर्चा
पारी के शुरुआत में ही 9 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की अहम साझेदारी की। पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रजत ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। विकेट कीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
इसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमरियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। हालांकि, क्रुणाल-शेफर्ड की दमदार पारी भी आरसीबी को जीत नहीं दिला सकी। आरसीबी अगर ये मैच जीत जाती तो उसके 14 अंक हो जाते और वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ जाती।
LSG के लिए गेंदबाजी में चमके प्रिंस यादव
गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, शाहबाज अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए। जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट निकाला।
मिचेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी
इससे पहले, एलएसजी ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 95 रन जोड़े। अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने निकोलस पूरन संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई। पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। मार्श एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
यह भी पढ़ें- टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर
मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। अंत के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट चटकाया। आरसीबी को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
Lsg vs rcb ipl 2026 mitchell marsh century prince yadav spell lucknow win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टेबल टॉपर बनने से चुकी RCB, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स 9 रन से हराया, गेंद से चमके प्रिंस यादव
May 08, 2026 | 07:11 AMRussia Ceasefire: रूस-यूक्रेन जंग में बड़ा मोड़! रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, क्या थम जाएगी तबाही?
May 08, 2026 | 07:08 AMनवभारत विशेष: सोमनाथ हमारी सभ्यता का अटूट संकल्प, लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ
May 08, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 मई: TCS कांड की आरोपी निदा खान गिरफ्तार, 25 दिन से खोज रही थी पुलिस
May 08, 2026 | 06:56 AMNashik TCS Case: नासिक पुलिस ने निदा खान को पकड़ा, 25 दिन से फरार आखिर पुलिस की गिरफ्त में
May 08, 2026 | 06:55 AMNavabharat Nishanebaaz: BJP की रणनीति का असर, विपक्षी पार्टियों पर टूटा कहर
May 08, 2026 | 06:46 AMBirthday Horoscope: 08 मई को जन्में जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष
May 08, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














