-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Dc Vs Csk Highlights Sanju Samson Batting Kl Rahul Orange Cap
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
- Written By: अक्षय साहू
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच नाबाद 114 रनों की साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया। CSK की क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार है।

संजू सैमसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2026 DC vs CSK Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को शानदार जीत दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे। 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी CSK एक समय 45 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन सैमसन ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली को और कोई सफलता नहीं लेने दिया और 17.3 ओवर में टीम को 2 विकेट पर 159 रन पर पहुंचाते हुए 8 विकेट से जीत दिला दी।
सैमसन के दम पर DC से आगे निकली CSK
संजू सैमसन 52 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, कार्तिक शर्मा 31 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नाबाद और मैच विनिंग 114 रन की साझेदारी हुई। CSK ने जीत के साथ ही DC को 2 अंक पीछे छोड़ दिया है। मैच से पहले दोनों टीमों के 8-8 अंक थे। सीएसके के पास अब 10 अंक हैं। सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
डीसी और सीएसके मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति:
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल (AI जनरेटेड फोटो)
समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है।
जीत से चेन्नई की क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
दिल्ली के खिलाफ मिली इस जीत से चेन्नई के इस सीजन क्वालीफाई करने की उम्मीद बरकरार है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत हासिल की है। वहीं 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। CSK फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। चेन्नई को अभी 4 और मुकाबले खेलने है जिन्हें जीतकर वो न सिर्फ सेमीफाइनल के क्वालीफाई कर सकती है बल्कि पॉइंट्स टेबल में नंबर तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह
केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप
डीसी के केएल राहुल के पास एक बार फिर से ऑरेंज कैप पहुंच गई है। राहुल के 10 मैचों की 10 पारियों में 445 रन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
Ipl 2026 dc vs csk highlights sanju samson batting kl rahul orange cap
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 11:17 AMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:16 AMउज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
Aug 09, 2026 | 11:05 AMइस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Aug 09, 2026 | 11:04 AMईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
Aug 09, 2026 | 11:03 AMOperation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:01 AMमहाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
Aug 09, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














