- Hindi News »
- Special Coverage »
- Political Parties Discussion India Election Party Culture Satirical Commentary
Navabharat Nishanebaaz: BJP की रणनीति का असर, विपक्षी पार्टियों पर टूटा कहर
India Party Politics: चुनावी जीत की पार्टियों से शुरू हुई चर्चा भारत की राजनीतिक पार्टियों तक पहुंच गई। व्यंग्यात्मक अंदाज में देश की बदलती राजनीति और विपक्ष की स्थिति पर कटाक्ष किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल

नवभारत डिजाइन फोटो
BJP Opposition Party Crisis: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, चुनाव जीतने वाले नेता पार्टियां दे रहे हैं। वही पाटर्टी सफल मानी जाती है, जो देर रात तक चलती है। लोग खाते-पीते और तेज म्यूजिक पर डान्स करते हैं। आपने गीत सुना होगा- ‘4 बज गए हैं, लेकिन पार्टी अभी बाकी है।’ पार्टी से टुन्न होकर निकलने वालों की ताक में पुलिस तैनात रहती है ताकि ड्रंक एंड ड्राइव के तहत उस पर कार्रवाई की जा सके। इसलिए रात की गीली पार्टी में अपने साथ ऐसे व्यक्ति को ले जाना चाहिए जो टी-टोटलर हो अर्थात नशा-पानी न करता हो। गाड़ी उसे ही चलाने देनी चाहिए, एक कहावत है पार्टी बेवकूफ लोग देते हैं और समझदार लोग उसका आनंद उठाते हैं। आम तौर पर परीक्षा में पास होने, नौकरी लगने, प्रमोशन होने पर पार्टी दी जाती है। आपका पार्टी के बारे में क्या विचार है?’
हमने कहा, ‘अपनी निगाह होटल, रेस्टोरेंट, क्लब या लॉन में दी जाने वाली पार्टी तक सीमित मत रखिए। हमारा भारत पार्टियों की तादाद के मामले में भी महान है। देश में 2,585 रजिस्टर्ड पार्टियां हैं, जिनमें से 8 राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां हैं जिनकी अनेक राज्यों में मौजूदगी है। 54 राज्यस्तरीय क्षेत्रीय पार्टियां हैं। बाकी पार्टियों में कोई दम नहीं है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, इस समय तो बीजेपी विपक्षी पार्टियों का दम निकाल रही है। आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्य फोड़कर केजरीवाल की झाडू के तिनके बिखेर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
9 सवर्ण, 6 ओबीसी और दलित-मुस्लिम का तड़का, नई सरकार में किसे कितनी जगह? देखें सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण
नरसिंहपुर में गेहूं खरीदी केंद्र पर हंगामा, सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल हिंसा को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी
माफी मांगें या कोर्ट चलें! BJP महासचिव ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस, पंजाब में मचा सियासी हड़कंप
पिछले चुनाव में ममता का पैर टूटा था। इस बार उनकी पार्टी का टिनपाट बजा दिया। विपक्ष मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। तमिलनाडु में युवा पीढ़ी रामास्वामी पेरियार की द्रविड़ विरासत को भूल गई।
यह भी पढ़ें:-Maharashtra Weather: कहीं लू का सितम, कहीं बिजली की कड़क! अगले 24 घंटों में 10 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
एमजीआर और जयललिता की रोमांटिक मूवी भी उसने नहीं देखी। उसे करुणानिधि की करुणा याद नहीं आई। रूस का तानाशाह जोसेफ स्टालिन और तमिलनाडु का हिंदी विरोधी स्टालिन भी इतिहास में चले गए। अब विजय की पार्टी ही विजय का जश्न मनाएगी।”
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Political parties discussion india election party culture satirical commentary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: BJP की रणनीति का असर, विपक्षी पार्टियों पर टूटा कहर
May 08, 2026 | 06:46 AMBirthday Horoscope: 08 मई को जन्में जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष
May 08, 2026 | 06:30 AMMaharashtra Weather: कहीं लू का सितम, कहीं बिजली की कड़क! अगले 24 घंटों में 10 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
May 08, 2026 | 06:00 AMअब नहीं पड़ेगी बार-बार OTP की जरूरत, पूरे देश में एक लॉगिन से चलेगा Public Wi-Fi
May 08, 2026 | 05:53 AMMaharashtra Board 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा महाराष्ट्र 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे करें चेक
May 08, 2026 | 05:40 AMJio का नया गैजेट मचा देगा धूम, अब कार में बिना केबल चलेगा Android Auto और Apple CarPlay
May 08, 2026 | 03:31 AMAaj Ka Rashifal 8 May 2026: 8 मई 2026 को कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल, जानें अपनी किस्मत के सितारे
May 08, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














